Tuesday, May 5, 2026
Homeदेशनंदीग्राम से जीत गए सुवेंदु अधिकारी, बहरामपुर से कांग्रेस के अधीर रंजन...

नंदीग्राम से जीत गए सुवेंदु अधिकारी, बहरामपुर से कांग्रेस के अधीर रंजन को मिली शिकस्त


होमताजा खबरदेश

नंदीग्राम से जीत गए सुवेंदु अधिकारी, बहरामपुर से अधीर रंजन को मिली शिकस्त

Last Updated:

नंदीग्राम और बहरामपुर के नतीजे सिर्फ दो सीटों की कहानी नहीं हैं, बल्कि पश्चिम बंगाल की बदलती सियासत और नए राजनीतिक समीकरणों की झलक भी पेश करते हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

सुवेंदु अधिकारी को नंदीग्राम से जीत मिली है, जबकि अधीर रंजन बहरामपुर से हार गए. (फाइल फोटो)

कोलकाता. पश्चिम बंगाल की सियासत में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. नंदीग्राम सीट से बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी ने जीत दर्ज कर अपनी पकड़ मजबूत साबित की है, जबकि बहरामपुर में कांग्रेस के दिग्गज नेता अधीर रंजन चौधरी को करारी हार का सामना करना पड़ा है. नंदीग्राम, जो पिछले कुछ चुनावों से राज्य की सबसे चर्चित सीटों में रही है, वहां सुवेंदु अधिकारी की जीत को बीजेपी के लिए बड़ा राजनीतिक संदेश माना जा रहा है. इस जीत ने न सिर्फ इलाके में उनकी पकड़ को और मजबूत किया है, बल्कि राज्य में पार्टी के बढ़ते प्रभाव को भी दर्शाया है.

नंदीग्राम सीट पर फिर लहराया भगवा
पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम सीट का चुनाव परिणाम सामने आ चुका है. यहां से भाजपा के दिग्गज नेता सुवेंदु अधिकारी ने 9 हजार से ज्याादा वोटों के अंतर से टीएमसी उम्मीदवार पवित्र कर को हराया है. ईसीआई के अनुसार, सुवेंदु अधिकारी को 1,27,301 वोट मिले, वहीं पवित्र कर ने 1,17,636 वोट प्राप्त किए.

चुनावी नतीजों के साथ ही यह सीट एक बार फिर राज्य की राजनीति की सबसे चर्चित सीटों में शामिल हो गई है. नंदीग्राम सिर्फ एक विधानसभा सीट नहीं है, बल्कि यह पश्चिम बंगाल की सियासत का केंद्र बिंदु है. यहां का जनादेश पूरे प्रदेश की दिशा तय करने की क्षमता रखता है. पिछले चुनाव में इसी सीट से तृणमूल कांग्रेस को बड़ा झटका लगा था, जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को यहां से हार का सामना करना पड़ा था.

कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी बहरामपुर में हारे
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले की बहरामपुर सीट पर भाजपा के सुब्रत मैत्रा के हाथों 4 मई को 17,548 मतों से हार मिली. निर्वाचन आयोग के अनुसार, मैत्रा ने यह सीट बरकरार रखते हुए 91,088 मत हासिल किए, जबकि चौधरी को 73,540 मत मिले. भाजपा नेता ने 2021 में मिले 89,340 मतों के अपने प्रदर्शन में इस बार मामूली सुधार भी किया.

About the Author

authorimg

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments