Friday, June 19, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशइंदौर में आज दिनभर की 10 बड़ी खबरें: फ्लाइट के अंदर...

इंदौर में आज दिनभर की 10 बड़ी खबरें: फ्लाइट के अंदर व्यापारी के बैग का ताला टूटा मिला, मौसम में बदलाव, युवक का अपहरण – Indore News


.

ये है, इंदौर में आज की 10 बड़ी खबरें। अब आप एक ही जगह पर शहर की दिनभर की बड़ी खबरें रोज शाम 5 बजे पढ़ सकते हैं। इंदौर में कब क्या हुआ, इसकी सारी जानकारी यहां मिलेगी। राजनीति से लेकर हर दिन होने वाले बड़े इवेंट, हादसे, कार्यक्रम सबकुछ मिलेगा..।

1. एअर इंडिया की फ्लाइट से सामान चोरी

दौर एयरपोर्ट पर बैगेज से छेड़छाड़ और सामान चोरी का मामला सामने आया है। मुंबई से फ्लाइट से पहुंचे एक व्यापारी के बैग का ताला टूटा मिला और अंदर रखा कीमती सामान गायब था। मामले में एरोड्रम थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता फर्नीचर व्यापारी हिमांशु गुप्ता (निवासी श्रीनाथ रेजीडेंसी) के अनुसार वे 2 मई को मुंबई से एअर इंडिया की फ्लाइट AI2591 से इंदौर पहुंचे थे।पूरी खबर पढ़ें

2. बस स्टैंड से युवक का अपहरण, सीसीटीवी

इंदौर के छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र में सवारी बैठाने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने युवक का अपहरण कर लिया। बाद में युवक के शोर मचाने पर उससे मारपीट कर 5 किलोमीटर दूर छोड़कर भाग गए। मामला 4 मई का है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मामले का सीसीटीवी भी सामने आया है।पूरी खबर पढ़ें

3. मौसम में बदलाव, तापमान एक डिग्री गिरा

इंदौर में मई के पहले हफ्ते में भी तापमान में गिरावट चल रही है और गर्मी के तेवर नरम होते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटों में दिन का तापमान 1 डिग्री गिरकर 38 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। दरअसल सोमवार को मौसम बदला, फिर बादल छाए और हवा का दौर चला। इससे तापमान में गिरावट आई। इसका असर रात को भी रहा और पारा 4 डिग्री गिरकर 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।पूरी खबर पढ़ें

4. पोलोग्राउंड में बनेगा 6 मंजिला औद्योगिक कॉम्प्लेक्स

इंदौर के पोलोग्राउंड औद्योगिक क्षेत्र में अब स्टार्टअप्स और लघु उद्योगों के लिए राह आसान होने वाली है। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र यहां एक औद्योगिक कॉम्प्लेक्स का निर्माण करने जा रहा है, जिसके फेज-वन की तैयारी तेज होने के साथ ही फेज-टू की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।पूरी खबर पढ़ें

5. नवकारसी विवाद राष्ट्रीय स्तर पर चर्चाओं में

महावीर जन्म कल्याणक के अवसर पर नवकारसी आयोजन में हुई एक घटना से शुरू हुआ विवाद अब स्थानीय दायरे से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच गया है। श्वेतांबर जैन समाज के भीतर उठा यह मामला देशभर में चर्चा का विषय बन गया है। सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इसे लेकर 22 हजार से अधिक प्रतिक्रियाएं सामने आ चुकी हैं।पूरी खबर पढ़ें

6. झाबुआ में तैयार होगा DAVV का मेडिकल कॉलेज

इंदौर की देवी अहिल्या विश्वविद्यालय झाबुआ में मेडिकल कॉलेज खोलने की तैयारी में है। इसके लिए यूनिवर्सिटी को जमीन भी अलॉट हो चुकी है। हालांकि जब तक कॉलेज की बिल्डिंग तैयार नहीं होती तब वहां के इंजीनियरिंग कॉलेज में ही मेडिकल कॉलेज चलाने के लिए यूनिवर्सिटी ने परमिशन मांगी है। इस पर जल्द जवाब आने की यूनिवर्सिटी प्रबंधन को उम्मीद है।पूरी खबर पढ़ें

7. छात्रा के साथ नेपाली युवक ने किया रेप

इंदौर के गांधी नगर पुलिस ने एक महिला की शिकायत के बाद उसकी बेटी के साथ रेप करने के मामले मे आरोपी के खिलाफ एफआइआर की है। महिला और आरोपी युवक एक कंपनी में काम करते है। नाबालिग छात्रा वहीं अपनी मां से मिलने पहुंची थी। इसी दौरान आरोपी उसे अपने साथ लेकर चले गया।पूरी खबर पढ़ें

8. एमपी में बंद परिवहन सेवा पर हाईकोर्ट सख्त

मध्य प्रदेश में पिछले 21 वर्षों से बंद पड़ी सड़क परिवहन सेवा को लेकर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने राज्य और केंद्र सरकार को पुनः नोटिस जारी कर छह सप्ताह के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। यह जनहित याचिका सेंधवा के सामाजिक कार्यकर्ता और एडवोकेट बीएल जैन द्वारा 14 अगस्त 2024 को दायर की गई थी।पूरी खबर पढ़ें

9. इंदौर फायर सर्विस हाईटेक: अब आग से लड़ेगा रोबोट

इंदौर फायर सर्विस को और ज्यादा सक्षम और आधुनिक बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। शहर में गंभीर अग्नि दुर्घटनाओं से निपटने के लिए अब फायर फाइटिंग रोबोट का इस्तेमाल शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही फायर स्टेशनों पर स्टाफ की कमी दूर करने के लिए नए हेल्पर और चालकों की भर्ती कर उन्हें विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।पूरी खबर पढ़ें

10. हीट स्ट्रोक पर नियंत्रण के लिए एक्शन प्लान

बढ़ती गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए इंदौर संभाग में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को बेहतर किया जा रहा है। कमिश्नर डॉ. सुदाम खाड़े द्वारा आयोजित कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में सभी जिलों को जिला एवं सिविल अस्पतालों में हीट स्ट्रोक क्लीनिक प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए थे। इन निर्देशों के पालन में स्वास्थ्य विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं।पूरी खबर पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments