Wednesday, June 10, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशमेरठ की सड़कों पर कूड़े के पहाड़ के वीडियो वायरल: RTI...

मेरठ की सड़कों पर कूड़े के पहाड़ के वीडियो वायरल: RTI एक्टिविस्ट डॉ संदीप पहल ने महापौर और नगर आयुक्त पर लगाया कमीशनखोरी का आरोप – Meerut News




मेरठ नगर निगम पर शहर में गंदगी को लेकर लगातार आरोप लगाए जाते जा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को RTI एक्टिविस्ट डॉ संदीप पहले ने एक वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया जिसमें लगभग एक से डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क के किनारे बड़े-बड़े कूड़े के ढेर दिखाई दिए। इन ढेरों को नाले से पोकलेन मशीन द्वारा निकाली गई गंदगी से बनायागया और फिर उठाया नहीं गया। कूड़े पर जमे पेड़ जो गंदगी नाले से निकल गई और सड़क किनारे सूखने के लिए डाल दी गई, वह इतनी पुरानी है कि उसे पर छोटे-छोटे पेड़ भी उग गए हैं। डॉक्टर संदीप पाल का कहना है कि लगभग एक से डेढ़ महीने से यह कूड़ा यहां पड़ा हुआ है जिसकी और नगर निगम कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
काम काम दिखावा ज्यादा उन्होंने महापौर और नगरआयुक्त पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह दोनों काम काम और दिखावा ज्यादा में यकीन रखते हैं । शहर में गंदगी के कारण जो महामारी फैलने की स्थिति उतपन्न् हो रही है उसे और किसी का ध्यान नहीं है। पुलिस लाइन में रहते हैं हजारों परिवार जहां यह कूड़ा पड़ा है उसके पीछे ही पुलिस लाइन का परिसर है, जिसमें हजारों पुलिस कर्मियों के परिवार रहते हैं । इस कूड़े से निकलने वाले मच्छर और प्रदूषित हवा इन परिवारों को भी नुकसान पहुंचाती है। इसके बाद भी नगर निगम द्वारा शहर भर में इस प्रकार की गंदगी को अनदेखा किया जा रहा है और स्मार्ट सिटी बनाने का दावा किया जा रहा है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments