Monday, May 11, 2026
Homeबॉलीवुडअभिषेक की फिल्म देखकर बौखला गई थीं जया बच्चन, 1 सुपरस्टार की...

अभिषेक की फिल्म देखकर बौखला गई थीं जया बच्चन, 1 सुपरस्टार की थिएटर में कर दी बेइज्जती


Last Updated:

हिंदी सिनेमा की दिग्गज अदाकारा जया बच्चन का भी कोई जवाब नहीं. उन्हें जो कहना मुंहफट होकर कह देती हैं. एक बार तो अपने ही बेटे की फिल्म देखकर बौखला गई थीं. फिल्म के लीड हीरो सुपरस्टार की तो जया ने खूब खरी खोटी सुनाई थी.

नई दिल्ली. जया बच्चन और अमिताभ एक बार बेटे अभिषेक की एक फिल्म की स्क्रीनिंग में गए थे. इस दौरान जया का ऐसा दिमाग घूमा कि उन्होंने इंटरवल के बीच ही लीड सुपरस्टार को कहा कि ये बकवास फिल्म कोई मैसेज देती है.

बॉलीवुड की सबसे चर्चित फैमिली में से एक बच्चन परिवार अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बना रहता है. फिर चाहे अमिताभ बच्चन की फिल्में हों, अभिषेक बच्चन का करियर हो या फिर जया बच्चन का बेबाक अंदाज. एक बार तो उन्होंने शाहरुख खान की ही क्लास लगा दी थी.

हम बात कर रहे हैं अभिषे बच्चन, शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ की. जिसे देखते वक्त जया बच्चन इतनी नाराज हो गई थीं कि उन्होंने थिएटर में ही कह दिया था कि ये फिल्म बकवास है. बहुत नॉनसेंसिकल फिल्म है. उस वक्त अमिताभ बच्चन भी उन्हें देखकर सन्न रह गए थे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

दरअसल, एक्टर मोहन कपूर ने अपने इंटरव्यू में इस किस्से का जिक्र किया है. उन्होंने बताया कि जया बच्चन ने शाहरुख खान और अभिषेक बच्चन की फिल्म को सरेआम ‘बकवास’ कह दिया था. सिद्धार्थ कानन को दिए इंटरव्यू में उन्होंने ये खुलासा किया है.

‘हैप्पी न्यू ईयर’ देखते हुए वह बीच में ही उठकर बाहर जा रही थीं, उसी दौरान उन्होंने शाहरुख खान से कहा था कि ये कोई फिल्म है, न कोई कहानी है, नहीं ही कोई मैसेज. जया की ये बात सुनकर शाहरुख खान ने बड़े ही प्यार से जवाब दिया.

शाहरुख खान तो वैसे ही इंडस्ट्री में अपनी दरियादिली के जाने जाते हैं. उन्होंने जया के मुंह से ये कड़वे बोल सुनकर भी कहा कि जया आंटी ये फिल्म सिर्फ लोगों को एंटरटेन करने के लिए बस और कुछ नहीं.

फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, बोमन ईरानी ,विवान शाह ,सोनू सूद, डेज़ी ईरानी और जैकी श्रॉफ जैसे सितारे नजर आए थे. फिल्म उस वक्त हिट साबित हुई थी.

बता दें कि साल 2014 में आई इस फिल्म को फराह खान ने डायरेक्ट किया था. फिल्म की प्रोड्यूसर किंग खान की पत्नी गौरी खान थीं. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने नेट 199.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. दुनियाभर में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 397 करोड़ रुपये कमाए थे.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments