Last Updated:
CM Vijay on NEET Paper Leak: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने NEET पेपर लीक विवाद पर पहली बार बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि NEET परीक्षा को खत्म कर मेडिकल कॉलेजों में दाखिला 12वीं के अंकों के आधार पर दिया जाना चाहिए. विजय ने कहा कि पेपर लीक विवाद ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की खामियों को उजागर कर दिया है. NEET-UG 2026 रद्द होने के बाद देशभर में छात्रों और अभिभावकों में नाराजगी बढ़ गई है. इस मामले की जांच CBI कर रही है और अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. विपक्षी दल और छात्र संगठन भी केंद्र सरकार को घेर रहे हैं.
तमिलनाडु CM सी जोसेफ विजय ने NEET पेपर लीक विवाद पर बड़ा बयान दिया.
CM Vijay on NEET Paper Leak: NEET पेपर लीक को लेकर पूरे देश में हंगामा मचा हुआ है. पेपर लीक मामले की जांच अब CBI कर रही है. आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल से लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी तक, कई विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार को निशाने पर लिया है. लेकिन इस पूरे विवाद के बीच जिस बयान का सबसे ज्यादा इंतजार था, वह तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय का था. सोशल मीडिया पर लगातार सवाल उठ रहे थे कि आखिर ‘Gen Z मुख्यमंत्री’ देश के युवाओं के सबसे बड़े मुद्दे पर चुप क्यों हैं. अब विजय ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है और उनका बयान सामने आते ही देशभर में चर्चा तेज हो गई है. विजय ने NEET परीक्षा को पूरी तरह खत्म करने की मांग करते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेजों में दाखिला 12वीं के अंकों के आधार पर होना चाहिए. उन्होंने कहा कि NEET-UG 2026 पेपर लीक विवाद ने राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा सिस्टम की खामियों को उजागर कर दिया है और लाखों छात्रों के सपनों को तोड़ दिया है. मुख्यमंत्री विजय ने अपने बयान में कहा कि तमिलनाडु सरकार लंबे समय से NEET का विरोध करती रही है और अब वक्त आ गया है कि राज्यों को मेडिकल सीटों पर खुद फैसला लेने का अधिकार दिया जाए.
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय का यह बयान ऐसे समय आया है जब NEET-UG 2026 रद्द होने के बाद देशभर में छात्रों और अभिभावकों के बीच भारी गुस्सा है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 3 मई को हुई परीक्षा को पेपर लीक और गड़बड़ियों के आरोपों के बाद रद्द कर दिया था. मामला अब CBI के पास है और कई राज्यों में छापेमारी के साथ गिरफ्तारियां भी हो चुकी हैं. विजय ने X पर पोस्ट करते हुए कहा कि ‘तमिलनाडु सरकार अपनी पुरानी मांग दोहराती है कि NEET को खत्म किया जाए और MBBS, BDS तथा AYUSH कोर्स में राज्य कोटे की सभी सीटों पर दाखिला 12वीं के अंकों के आधार पर दिया जाए.’ उन्होंने कहा कि तमिलनाडु की सभी सरकारें शुरू से NEET का विरोध करती रही हैं क्योंकि यह परीक्षा ग्रामीण क्षेत्रों, सरकारी स्कूलों, तमिल माध्यम और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के साथ अन्याय करती है. विजय के इस बयान ने एक बार फिर NEET बनाम स्टेट एडमिशन मॉडल की बहस को राष्ट्रीय स्तर पर तेज कर दिया है.
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने कहा कि NEET परीक्षा को खत्म कर देना चाहिए.
Statement by the Honorable Chief Minister of Tamil Nadu, Thiru. C. Joseph Vijay, urging the Union Government to cancel the NEET based admissions in medical courses and to permit the respective States to fill up seats based on Class 12 marks.
1/2

