Last Updated:
Aaj ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today: धन भाव में गुरु और शुक्र की युति आर्थिक लाभ के मजबूत संकेत दे रही है. इसके साथ ही पुरानी परेशानियां धीरे-धीरे खत्म हो सकती हैं. लंबे समय से अटके प्रशासनिक कार्य पूरे हो सकते हैं. सरकारी विभागों से जुड़े मामलों में राहत मिलने के योग बन रहे हैं. हालांकि दिनभर व्यस्तता अधिक रहने की वजह से परिवार को समय देना थोड़ा मुश्किल हो सकता है.
सिंह राशि के जातकों के लिए 16 मई 2026 शनिवार का दिन कई मायनों में खास रहने वाला है. आज शनिचर अमावस्या के साथ बन रहे शुभ योग जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम देने के संकेत दे रहे हैं. खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के मुताबिक, आज लग्न में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग और लक्ष्मीपति योग बन रहा है.
वहीं धन भाव में गुरु और शुक्र की युति आर्थिक लाभ के मजबूत संकेत दे रही है. साथ ही पुरानी परेशानियां धीरे-धीरे खत्म हो सकती हैं. लंबे समय से अटके प्रशासनिक कार्य पूरे हो सकते हैं. सरकारी विभागों से जुड़े मामलों में राहत मिलने के योग बन रहे हैं. हालांकि दिनभर व्यस्तता अधिक रहने की वजह से परिवार को समय देना थोड़ा मुश्किल हो सकता है.
सिंह राशि करियर राशिफल
करियर के लिहाज से आज का दिन नौकरीपेशा लोगों के लिए शुभ माना जा रहा है. कार्यस्थल पर सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा. कुछ लोगों को प्रमोशन या वेतन वृद्धि से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है. प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को नया प्रोजेक्ट या अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलने की संभावना है. मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी. सरकारी कार्यों में आ रही रुकावटें दूर हो सकती हैं. हालांकि विद्यार्थियों के लिए आज कोई नया काम या नया कोर्स शुरू करना उचित नहीं माना गया है. फिलहाल पुराने कार्यों पर ही ध्यान देना बेहतर रहेगा.
व्यापार और आर्थिक स्थिति
व्यापार और आर्थिक मामलों में भी दिन लाभदायक रहने वाला है. बुधादित्य और लक्ष्मीपति योग की वजह से कारोबार में तेजी देखने को मिल सकती है. व्यापारियों को नए अवसर प्राप्त होंगे और लाभ में बढ़ोतरी के संकेत हैं. शनि का ग्यारहवें भाव में होना भविष्य के निवेश के लिए अच्छा माना जा रहा है. आज किया गया निवेश आगे चलकर अच्छा मुनाफा दे सकता है. आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी और आय के नए स्रोत भी खुल सकते हैं. हालांकि जमीन, प्रॉपर्टी या भूमि से जुड़े सौदे फिलहाल टालना ही बेहतर रहेगा, क्योंकि इसमें नुकसान होने की आशंका बताई गई है.
सिंह राशि स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के मामले में सिंह राशि वालों को आज विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. खानपान में लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है. तली-भुनी और जंक फूड से दूरी बनाकर रखें. गर्मी के मौसम को देखते हुए ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ, छाछ, नींबू पानी और ताजी सब्जियों का सेवन करना फायदेमंद रहेगा. पेट से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं.
पारिवारिक जीवन रहेगा सुखद
पारिवारिक जीवन सामान्य और सुखद बना रहेगा, लेकिन अत्यधिक व्यस्तता के कारण जीवनसाथी को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे. इसकी वजह से पति-पत्नी के बीच हल्की नोकझोंक हो सकती है. ऐसे में परिवार के साथ थोड़ा समय बिताना जरूरी रहेगा. वहीं प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी. प्रेमियों के बीच भरोसा और समझ बढ़ेगी.
आज का शुभ अंक
अंक ज्योतिष के अनुसार आज सिंह राशि के लिए 4 अंक विशेष रूप से शुभ माना गया है. इसके अलावा 2, 3, 6 और 7 अंक भी लाभकारी रहेंगे. महत्वपूर्ण कार्यों में इन अंकों का उपयोग करना शुभ फल दे सकता है.
इन बातों का रखें ध्यान
ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी ने सलाह दी है कि आज सिंह राशि के जातकों को जमीन से जुड़े सौदे या लेन देन करने से बचे. भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना और सुंदरकांड का पाठ करना विशेष रूप से लाभकारी रहेगा.

