Sunday, May 17, 2026
Homeराज्यबिहारभोजपुर में जमीन विवाद, पिता-बेटे समेत 4 घायल: मिट्‌टी कटाई को...

भोजपुर में जमीन विवाद, पिता-बेटे समेत 4 घायल: मिट्‌टी कटाई को लेकर हुई कहासुनी, एक-दूसरे पर लाठी-डंडे से किया हमला – Bhojpur News




भोजपुर में शनिवार को जमीन विवाद में मारपीट हो गई। एक कट्‌ठा जमीन में मिट्‌टी खुदाई को लेकर विवाद हुआ। जिसमें पिता-बेटे समेत 4 लोगों की पिटाई हो गई। घायलों को सदर अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के अनुसार जख्मियों में बहेरा गांव निवासी स्वर्गीय देव नंदन सिंह के 60 वर्षीय बेटे दया शंकर सिंह उर्फ लाला सिंह, उनका 20 वर्षीय बेटा विकास सिंह, 52 वर्षीय कृष्ण सिंह और 40 वर्षीय सुधीर कुमार सिंह शामिल हैं। सभी का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। घटना धोबहा के बहेरा गांव की है। मापी की बात पर कहासुनी हो गई घटना को लेकर जख्मी कृष्ण सिंह ने बताया कि गांव में उनकी एक कट्ठा जमीन है। आरोप है कि उसी जमीन पर उनके पट्टीदार मिट्टी की खुदाई करा रहे थे। जब विरोध करते हुए पहले जमीन की मापी कराने की बात कही, तब दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि विरोध करने पर पट्टीदार के लोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया, जिसमें पिता-बेटे समेत 4 लोग घायल हो गए। मारपीट के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जाएगी। फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन घटना को लेकर लोगों में चर्चा का माहौल बना हुआ है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments