Sunday, May 17, 2026
Homeराज्यराजस्तानजयपुर में विवाहिता ने किया सुसाइड का प्रयास: रिश्तेदारों से झगड़े...

जयपुर में विवाहिता ने किया सुसाइड का प्रयास: रिश्तेदारों से झगड़े पर लगाया फंदा, घर आए पति ने बचाई जान – Jaipur News




जयपुर में एक विवाहिता के सुसाइड का प्रयास करने का मामला सामने आया है। रिश्तेदारों से झगड़ा होने पर विवाहिता ने फंदा लगाया था। घर आए पति ने फंदे पर लटकी पत्नी को हॉस्पिटल पहुंचा जान बचाई। जवाहर नगर थाना पुलिस ने पर्चा बयान के आधार पर आरोपी रिश्तेदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। SHO (जवाहर नगर) सरला यादव ने बताया- जवाहर नगर की रहने वाली 37 साल की विवाहिता के पर्चा बयान पर FIR दर्ज की गई है। पर्चा बयान में बताया कि वह अपने पति व सास के साथ यहां रहती है। उसके घर के पास ही उसके रिश्तेदार महिलाएं रहती है। आरोप है कि रिश्तेदार महिलाएं उसकी सास को उसके खिलाफ भड़काती है। 15 मई को दोपहर इसी बात को लेकर रिश्तेदार महिलाओं से उसका झगड़ा हो गया। गुस्से में विवाहिता ने अपने कमरे में सुसाइड के लिए फंदा लगा लिया। उसी समय घर आए पति ने विवाहिता को फंदे से लटका देखा। तुरंत फंदे से उतारकर पति ने उसे दुलर्भजी हॉस्पिटल में एडमिट कर उसकी जान बचाई। मेडिकल सूचना पर जवाहर नगर थाना पुलिस ने पहुंचकर पीड़ित विवाहिता के पर्चा बयान दर्ज किए।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments