भरतपुर के डेहरा मोड़ इलाके में एक बस ने दो बाइक सवार पिता-बेटे और एक ई-रिक्शा ड्राइवर को टक्कर मार दी। घटना में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। टक्कर मारने के बाद ड्राइवर बस को लेकर फरार हो गया। टक्कर लगते ही सड़क पर घसीटते हुए चले गए पिता-बेटे चंदन (54) निवासी झामरी ने बताया कि वह अपने बेटे दीपक (24) के साथ घर के किसी काम से भरतपुर आ रहा था। इस दौरान डेहरा मोड़ पर एक बस ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मारी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर घसीटते हुए चले गए। युवक को ICU में किया गया एडमिट घटना में चंदन और दीपक के काफी चोट आई। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां दीपक को ICU में एडमिट कर दिया गया। वहीं चंदन की हालत भी गंभीर बनी हुई है। टक्कर मारने के बाद ड्राइवर बस को लेकर फरार हो गया। ई-रिक्शा को भी मारी बस ने टक्कर वहीं ई-रिक्शा के ड्राइवर ब्रज मोहन ने बताया कि वह डेहरा मोड़ के पास सवारियों के इंतजार में सड़क किनारे ई-रिक्शा में बैठा था। जयपुर की तरफ से बस आ रही थी। बस काफी स्पीड में थी। बस के आगे एक बाइक चल रही थी। बाइक को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित हुई और बाइक और ई-रिक्शा को टक्कर मार दी।
Source link

