Wednesday, May 20, 2026
Homeबॉलीवुड'क्या शादी इतनी जरूरी थी?' ट्विशा केस पर फूटा सितारों का गुस्सा

‘क्या शादी इतनी जरूरी थी?’ ट्विशा केस पर फूटा सितारों का गुस्सा


Last Updated:

दहेज उत्पीड़न मामले में दो बेटियों की हत्या ने देश को हिलाकर रख दिया है. ट्विशा शर्मा और दीपिका नागर की मौत से पूरा देश सदमे में है. इन मामलों में बॉलीवुड सितारों ने भी अपना गुस्सा व्यक्त किया है. कंगना रनौत, सिंगर चिन्मई श्रीपदा और दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी ने पोस्ट कर महिलाओं से अपने पैरों पर खड़े होने की अपील की है. सिंगर चिन्मई ने सालों से चली आ रही कन्यादान प्रथा पर भी झकझोरने वाला सवाल उठाया है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

कंगना रनौत ने ट्विशा शर्मा की मौत पर गुस्सा जाहिर किया.

नई दिल्ली. दहेज उत्पीड़न मामले में दीपिका नागर और ट्विशा शर्मा की हत्या ने देश को हिला कर रख दिया है. इन मामलों में कई बॉलीवुड सितारों ने अपनी नाराजगी जाहिर की है. दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी, एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत, सिंगर श्रीपदा ने इन केस पर अपना गुस्सा व्यक्त करते हुए समाज और लोगों से कई कठिन सवाल पूछे हैं.

एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन और पूर्व आर्मी ऑफिसर खुशबू पाटनी ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर कई पोस्ट शेयर कर अपनी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने ट्विशा शर्मा और दीपिका नागर की हत्या की पूरी जांच और परिवार को इंसाफ दिलाने की मांग की. इसके साथ ही खुशबू ने सभी लड़कियों और उनके मां-बाप से खास अपील की.

खुशबू पाटनी का फूटा गुस्सा

वो अपने पोस्ट में लिखती हैं, ‘दहेज की आग में जलती हर बेटी की खबर एक सवाल छोड़ जाती है, क्या सच में शादी इतनी जरूरी थी?’. खुशबू ने इस मुद्दे पर कई और पोस्ट भी शेयर किए. एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘समाज बचपन से सिखाता है ‘एक उम्र के बाद शादी कर लो…’ ‘अकेली लड़की अच्छी नहीं लगती…’ ‘लोग क्या कहेंगे?’. वो अपने पोस्ट में आगे लिखती हैं, ‘कभी किसी के मां-बाप ये नहीं सिखाते कि अकेले रहना एक कला है. खुद के साथ खुश रहना भी जीने का तरीका है’.

यहां देखें पोस्ट

दिशा पाटनी की बहन ने अपने एक पोस्ट में लिखा, ‘आज जितने गलत प्रताड़ित करने वाले सास-ससुर हैं. उतने ही गलत कई बार चुप रहने वाले माता-पिता भी होते हैं. बेटियां मरने से पहले अक्सर बता देती हैं कि वो खुश नहीं हैं. उन्हें समझाया जाता है कि थोड़ा एडजस्ट करो, शादी में ऐसा तो होता ही रहता है. कई बार यही चुप्पी एक बेटी की जान ले ली है’.

ट्विशा शर्मा-दीपिका नागर केस पर छलका कंगना रनौत का दर्द

सांसद और एक्टर कंगना रनौत ने भी पोस्ट कर लिखा कि एक महिला को अंत में सिर्फ वो खुद ही बचा सकती है. वो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में पोस्ट शेयर करते हुए लिखती हैं, ‘दहेज उत्पीड़न की वजह से कितनी महिलाओं की जान चली गई. कई बार ये पढ़ी-लिखी लड़कियां अपने पेरेंट्स से मदद की भीख मांगती हैं. वो अपने माता-पिता से गुहार लगाती हैं कि वो उन्हें मुश्किल परिस्थितियों से निकाल लें. लेकिन हमारा भारतीय समाज शादी के बाद बेटियों से मुंह फेरने के लिए प्रसिद्ध है’.

कंगना रनौत का पोस्ट

वो आगे लिखती हैं, ‘आपका करियर आपकी जिंदगी में आने वाले किसी भी शख्स से काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है.’ कंगना आगे लिखती हैं कि किसी भी लड़की को अपने पैरों पर खड़े होने के बाद ही शादी के बारे में सोचना चाहिए. एक्ट्रेस ने कहा कि किसी लड़की को बचाने कोई हीरो नहीं आने वाला है, आपको खुद ही अपना हीरो बनना होगा और खुद को ही बचाना पड़ेगा.

चिन्मई श्रीपदा ने कन्यादान की प्रथा पर उठाए सवाल



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments