Wednesday, May 20, 2026
Homeबॉलीवुडपापा-ताऊ का बड़ा नाम, घमंडी लोगों ने रोकी सिंगर की तरक्की? नेपोटिज्म...

पापा-ताऊ का बड़ा नाम, घमंडी लोगों ने रोकी सिंगर की तरक्की? नेपोटिज्म भी काम नहीं आया काम

Last Updated:

बॉलीवुड की चमक-दमक के पीछे छिपी राजनीति पर एक मशहूर सिंगर ने ऐसा खुलासा किया है, जिसने हर किसी को चौंका दिया. बड़े फिल्मी खानदान से आने वाले इस स्टार ने दावा किया कि इंडस्ट्री के कुछ ‘पावरफुल लोग’ पिछले 8 सालों से उनका करियर दबाने में लगे हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें कई फिल्मों से बाहर कराया गया और अब हालात ऐसे हैं कि नेपोटिज्म भी उनका साथ नहीं दे रहा. अब उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

नई दिल्ली. बॉलीवुड के एक स्टार सिंगर और म्यूजिक कंपोजर का दर्द अब सोशल मीडिया पर छलक पड़ा है. बड़े फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखने वाले इस कलाकार ने दावा किया है कि इंडस्ट्री के कुछ ताकतवर और घमंडी लोगों ने पिछले कई सालों से उनकी राह रोक रखी है. हैरानी की बात ये है कि खुद उन्होंने माना कि परिवार का बड़ा नाम और नेपोटिज्म भी उनके किसी काम नहीं आया. सिंगर ने बिना किसी का नाम लिए आरोप लगाया कि उन्हें दर्जनों फिल्मों से बाहर कराया गया और इंडस्ट्री में एक ऐसा ग्रुप सक्रिय है, जो अपने हिसाब से लोगों का करियर तय करता है. अब उनका ये बयान सोशल मीडिया पर तूफान मचा रहा है और फैंस भी जानना चाहते हैं कि आखिर इस चमकती दुनिया के पीछे कितना अंधेरा छिपा है. 

Amaal Mallik, Amaal Mallik News, Amaal Mallik alleged politics in Indian music industry, Amaal Mallik latest Post, Amaal apologised to his fans, Amaal Mallik says he was removed from 60 films, अमाल मलिक, अमाल मलिक समाचार, अमाल मलिक ने भारतीय संगीत उद्योग में राजनीति का आरोप लगाया, अमाल मलिक की नवीनतम पोस्ट, अमाल ने अपने प्रशंसकों से माफी मांगी, अमाल मलिक का कहना है कि उन्हें 60 फिल्मों से हटा दिया गया था

बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री की कथित सियासत एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है. मशहूर संगीतकार और गीतकार अमाल मलिक ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपने फैंस को लंबा नोट लिखकर दावा किया है कि इंडस्ट्री के ‘बिग बॉयज’ ने उन्हें 60 से ज्यादा फिल्मों से बाहर कर दिया है. उन्होंने कहा कि नेपोटिज्म भी उनके काम नहीं आया.
अमाल मलिक, जो संगीतकार डब्बू मलिक के बेटे और अनु मलिक के भतीजे हैं ने लिखा कि पिछले 8 साल से वे ईमानदारी से कोशिश कर रहे हैं, लेकिन पावरफुल लोग उन्हें फिल्मों में काम नहीं करने दे रहे हैं. फोटो साभार-@amaal_mallik/Instagram

Amaal Mallik, Amaal Mallik News, Amaal Mallik alleged politics in Indian music industry, Amaal Mallik latest Post, Amaal apologised to his fans, Amaal Mallik says he was removed from 60 films, अमाल मलिक, अमाल मलिक समाचार, अमाल मलिक ने भारतीय संगीत उद्योग में राजनीति का आरोप लगाया, अमाल मलिक की नवीनतम पोस्ट, अमाल ने अपने प्रशंसकों से माफी मांगी, अमाल मलिक का कहना है कि उन्हें 60 फिल्मों से हटा दिया गया था

बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार-गायक अमाल मलिक ने मंगलवार रात इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक लंबा भावुक नोट लिखकर इंडस्ट्री के ‘बड़े बॉयज’ पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने दावा किया कि सत्ता के केंद्र में बैठे कुछ घमंडी लोगों ने उन्हें अब तक 60 से ज्यादा फिल्मों से बाहर कर दिया है. साथ ही, उन्होंने कहा कि इस इंडस्ट्री में ‘नेपोटिज्म’ (भाई-भतीजावाद) भी काम नहीं कर रहा है. फोटो साभार-@amaal_mallik/Instastory

Add News18 as
Preferred Source on Google

Amaal Mallik, Amaal Mallik News, Amaal Mallik alleged politics in Indian music industry, Amaal Mallik latest Post, Amaal apologised to his fans, Amaal Mallik says he was removed from 60 films, अमाल मलिक, अमाल मलिक समाचार, अमाल मलिक ने भारतीय संगीत उद्योग में राजनीति का आरोप लगाया, अमाल मलिक की नवीनतम पोस्ट, अमाल ने अपने प्रशंसकों से माफी मांगी, अमाल मलिक का कहना है कि उन्हें 60 फिल्मों से हटा दिया गया था

अमाल मलिक ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने फैंस के लिए लंबा मैसेज लिखा. उन्होंने लिखा- ‘पॉवरफुल पोजीशन पर बैठे बड़े लोगों ने मुझे 60 से ज्यादा प्रोजेक्ट्स से निकाल दिया है. 20 फिल्में तो मैंने खुद मना कर दीं क्योंकि वे मेरे स्तर के नीचे थीं. उन सेटअप्स में काम करके संगीतकार के तौर पर मैं खुद का सम्मान नहीं कर पाता.’ फोटो साभार-@amaal_mallik/Instagram

Amaal Mallik, Amaal Mallik News, Amaal Mallik alleged politics in Indian music industry, Amaal Mallik latest Post, Amaal apologised to his fans, Amaal Mallik says he was removed from 60 films, अमाल मलिक, अमाल मलिक समाचार, अमाल मलिक ने भारतीय संगीत उद्योग में राजनीति का आरोप लगाया, अमाल मलिक की नवीनतम पोस्ट, अमाल ने अपने प्रशंसकों से माफी मांगी, अमाल मलिक का कहना है कि उन्हें 60 फिल्मों से हटा दिया गया था

उन्होंने आगे लिखा कि पिछले 8 सालों से वह पूरी ईमानदारी से काम कर रहे हैं, लेकिन कुछ ताकतवर लोग नहीं चाहते कि वह उनकी फिल्मों या किसी भी फिल्म का हिस्सा बनें. उन्होंने इन लोगों को ‘ईगोइस्टिक इंसानों का मिश्रित सिंडिकेट’ बताया. अमाल ने नाम तो नहीं लिए, लेकिन कहा कि ये लोग पिछले 8 सालों से ‘अवॉर्ड-वर्थी पॉलिटिक्स’ खेल रहे हैं. इसी वजह से फिल्मों में उनका संगीत कम सुनाई देता है. उन्होंने चेतावनी दी- ‘मैं आज उनके नाम नहीं लूंगा, लेकिन उनका समय आएगा. ऊपर वाला उन्हें उनकी औकात दिखाएगा.’ फोटो साभार-@amaal_mallik/Instagram

Amaal Mallik, Amaal Mallik News, Amaal Mallik alleged politics in Indian music industry, Amaal Mallik latest Post, Amaal apologised to his fans, Amaal Mallik says he was removed from 60 films, अमाल मलिक, अमाल मलिक समाचार, अमाल मलिक ने भारतीय संगीत उद्योग में राजनीति का आरोप लगाया, अमाल मलिक की नवीनतम पोस्ट, अमाल ने अपने प्रशंसकों से माफी मांगी, अमाल मलिक का कहना है कि उन्हें 60 फिल्मों से हटा दिया गया था

अमाल मलिक ने अपने पोस्ट में सबसे चौंकाने वाली बात यह कही कि वह प्रसिद्ध संगीतकार अनु मलिक के भतीजे और डब्बू मलिक के बेटे हैं, फिर भी उन्हें कोई फायदा नहीं हुआ. उन्होंने लिखा- ‘मैं किसी क्लिक्ट, पॉवर सेटअप या ग्रुपिज्म का हिस्सा नहीं बन सकता. यहां तक कि नेपोटिज्म भी काम नहीं कर रहा.’ फोटो साभार-@amaal_mallik/Instagram

Amaal Mallik, Amaal Mallik News, Amaal Mallik alleged politics in Indian music industry, Amaal Mallik latest Post, Amaal apologised to his fans, Amaal Mallik says he was removed from 60 films, अमाल मलिक, अमाल मलिक समाचार, अमाल मलिक ने भारतीय संगीत उद्योग में राजनीति का आरोप लगाया, अमाल मलिक की नवीनतम पोस्ट, अमाल ने अपने प्रशंसकों से माफी मांगी, अमाल मलिक का कहना है कि उन्हें 60 फिल्मों से हटा दिया गया था

अपने फैंस से माफी मांगते हुए उन्होंने कहा कि अब वह सिर्फ इंडी म्यूजिक पर फोकस करेंगे. उन्होंने लिखा- ‘तो मुझे माफ कर दो… मेरा इंडी म्यूजिक सुनो. अगर फिल्म का गाना आता है तो ठीक, नहीं आता तो परेशान मत होना.’ फोटो साभार-@amaal_mallik/Instagram

Amaal Mallik, Amaal Mallik News, Amaal Mallik alleged politics in Indian music industry, Amaal Mallik latest Post, Amaal apologised to his fans, Amaal Mallik says he was removed from 60 films, अमाल मलिक, अमाल मलिक समाचार, अमाल मलिक ने भारतीय संगीत उद्योग में राजनीति का आरोप लगाया, अमाल मलिक की नवीनतम पोस्ट, अमाल ने अपने प्रशंसकों से माफी मांगी, अमाल मलिक का कहना है कि उन्हें 60 फिल्मों से हटा दिया गया था

अमाल मलिक ने 2014 में सलमान खान की फिल्म जय हो से बॉलीवुड में संगीतकार के रूप में डेब्यू किया. अगले ही साल रॉय फिल्म का गाना ‘सूरज डूबा है’ उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया. इसके बाद उन्होंने एयरलिफ्ट, कपूर एंड सन्स, एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी, कबीर सिंह, वेदा जैसी कई बड़ी फिल्मों में काम किया. फोटो साभार-@amaal_mallik/Instagram

Amaal Mallik, Amaal Mallik News, Amaal Mallik alleged politics in Indian music industry, Amaal Mallik latest Post, Amaal apologised to his fans, Amaal Mallik says he was removed from 60 films, अमाल मलिक, अमाल मलिक समाचार, अमाल मलिक ने भारतीय संगीत उद्योग में राजनीति का आरोप लगाया, अमाल मलिक की नवीनतम पोस्ट, अमाल ने अपने प्रशंसकों से माफी मांगी, अमाल मलिक का कहना है कि उन्हें 60 फिल्मों से हटा दिया गया था

उन्होंने कई गानों में अपनी आवाज भी दी है. शुरुआती दिनों में वे इंडी सिंगल्स भी लगातार जारी करते थे, लेकिन 2021 के बाद फिल्मी काम कम होने के कारण इंडी म्यूजिक पर भी ब्रेक लग गया. फोटो साभार-@amaal_mallik/Instagram

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments