Thursday, May 21, 2026
Homeटेक्नोलॉजी9,499 रुपये में लॉन्च हुआ 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, चीनी कंपनियों...

9,499 रुपये में लॉन्च हुआ 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, चीनी कंपनियों की बढ़ी टेंशन


HMD ने भारत में अपना 6000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G फोन लॉन्च कर दिया है। एचएमडी का यह फोन पिछले साल आए Vibe 5G का अपग्रेड है। एचएमडी का यह सस्ता फोन 9,499 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है। फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें IP64 वाटर और डस्ट प्रूफ रेटिंग दी गई है। फोन का लुक और डिजाइन भी Gen-Z को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

HMD Vibe 2 5G की कीमत

एचएमडी का यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 4GB RAM + 64GB और 4GB RAM + 128GB में आता है। फोन की कीमत 10,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 11,999 रुपये है। इस फोन को 9,499 रुपये के स्पेशल लॉन्च प्राइस में खरीदा जा सकता है। कंपनी ने फोन की कीमत में 1,500 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसे भारत में कॉस्मिक लैवेंडर, नॉर्डिक ब्लू और पीच पिंक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है।

HMD Vibe 2 5G के फीचर्स

एचएमडी का यह बजट फोन 6.7 इंच के HD+ डिस्प्ले के साथ आता है। यह फोन 120Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 4GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज मिलता है। इस फोन की मेमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। इस फोन में IP64 रेटिंग मिलता है, जिसकी वजह से फोन पानी में भींगने और धूल-मिट्टी में खराब नहीं होगा।










HMD Vibe 2 5G फीचर्स
डिस्प्ले 6.7 इंच, HD+, 120Hz
प्रोसेसर Unisoc
स्टोरेज 4GB, 128GB
बैटरी 6000mAh, 18W
कैमरा 50MP, 8MP
OS Android 16

HMD Vibe 2 में Unisoc प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 4GB रैम के साथ 128GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। यह फोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। इस फोन में 50MP का कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का कैमरा दिया गया है। HMD के फोन में 6000mAh की दमदार बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें – 25 मई को लॉन्च होगा Vivo का 9020mAh बैटरी वाला फोन, कीमत हुई लीक





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments