Friday, May 22, 2026
Homeबॉलीवुडसलमान खान ही नहीं, ये सितारे भी पैपराजी से हो गए थे...

सलमान खान ही नहीं, ये सितारे भी पैपराजी से हो गए थे नाराज, सरेआम लगाई क्लास


Last Updated:

सेलेब्स और पैपराजी के बीच प्राइवेसी को लेकर अक्सर तनाव देखा जाता है. सलमान खान एक अस्पताल के बाहर अपनी फिल्म ‘मातृभूमि’ का नाम चिल्लाने वाले फोटोग्राफर्स पर भड़क गए. सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की. सलमान खान से पहले भी कई सितारे पैपराजी से भिड़ चुके हैं. सैफ अली खान और शाहिद कपूर ने बच्चों के निजी पलों और स्कूल फंक्शन में कैमरे चमकाने पर पैपराजी की क्लास लगाई. पिता धर्मेंद्र की बीमारी के वक्त सनी देओल ने और एक इवेंट में जया बच्चन ने फोटोग्राफर्स की बदतमीजी पर गुस्सा निकाला, जबकि नई एक्ट्रेस आयशा खान ने असहज पोज मांगने पर उन्हें मर्यादा याद दिलाई.

नई दिल्ली: सेलेब्स और पैपराजी का रिश्ता हमेशा से ही खट्टा-मीठा रहा है. जहां एक तरफ ये कैमरे सितारों को लाइमलाइट में रखते हैं, वहीं दूसरी तरफ कभी-कभी उनकी प्राइवेसी में इस कदर दखल देते हैं कि सितारों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है. हाल के दिनों में कई ऐसे मौके आए हैं जब बड़े-बड़े दिग्गज अभिनेताओं ने कैमरामैन की हरकतों से परेशान होकर सरेआम अपना आपा खो दिया.

लिस्ट में सबसे ताजा और बड़ा नाम सुपरस्टार सलमान खान का है. सलमान हाल में मुंबई के एक अस्पताल के बाहर पैपराजी पर बुरी तरह भड़क गए, जब वे किसी से मिलने वहां पहुंचे थे. जैसे ही भाईजान बाहर निकले, फोटोग्राफर्स ने उनका नाम और उनकी आने वाली फिल्म ‘मातृभूमि’ का नाम जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया. नाराज सलमान ने सीधे उनके पास जाकर गुस्से में कहा, ‘पागल हो तुम!’

Salman khan Post

बात सिर्फ वहीं खत्म नहीं हुई, सलमान ने सोशल मीडिया पर चार बैक-टू-बैक पोस्ट शेयर करके अपनी भड़ास निकाली. उन्होंने लिखा कि जिस प्रेस का उन्होंने हमेशा ख्याल रखा, आज वही उनके दर्द का मजा ले रही है. उन्होंने साफ लहजे में चेतावनी देते हुए लिखा, ‘साठ साल का हो गया हूं लेकिन लड़ना नहीं भूला, ये याद रख लेना.’ उन्होंने फिल्म के नाम पर हूटिंग करने वालों से पूछा कि किसी के दुख के वक्त पिक्चर जरूरी है या जिंदगी?

Add News18 as
Preferred Source on Google

वेटरन एक्ट्रेस जया बच्चन का नाम तो हमेशा ही सुर्खियों में रहता है, जो पैपराजी के बर्ताव और प्रोफेशनलिज्म की कमी पर अक्सर भड़क जाती हैं. उन्होंने साल 2025 के एक इवेंट में बदतमीजी करने वाले फोटोग्राफर्स की क्लास लगाते हुए साफ कहा था, ‘आप लोग फोटो लो, बदतमीजी मत करो. चुप रहो, मुंह बंद रखो, फोटो लो और खत्म करो.’

Saif Ali Khan too expressed his annoyance with paparazzi stationed outside his son Jeh Ali Khan’s football practice session on January 9. In a video shared on Instagram, Saif was seen picking Jeh up after practice when he noticed photographers filming the children as they exited the stadium. Visibly displeased, the actor was heard saying, “Bache log football khel rahe hai, aap log isko film event mat banao.”

पटौदी के नवाब सैफ अली खान भी पैपराजी की हरकतों पर अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं. यह घटना तब हुई, जब सैफ अपने छोटे बेटे जेह अली खान के फुटबॉल प्रैक्टिस सेशन के बाहर मौजूद थे. उन्होंने जब देखा कि फोटोग्राफर्स वहां खेल रहे मासूम बच्चों की लगातार वीडियो बना रहे हैं, तो सैफ का पारा चढ़ गया. उन्होंने तुरंत टोकते हुए कहा, ‘बच्चे लोग फुटबॉल खेल रहे हैं, आप लोग इसको फिल्म इवेंट मत बनाओ.’

In 2025, Sunny Deol blasted at the paparazzi while they were covering his father, Dharmendra's, hospitalisation. He lost his temper at them as they were crowding outside his Mumbai residence. The outburst came just a day after Dharmendra had been discharged from the hospital and returned home. An angry Sunny said, "Aap logon ko sharam aayni chaiyeh… Aapke ghar mein maa-baap hain, bacche hain... Ch******n ki taranh video liye ja rahe ho.. Sharam nahi aati (You guys should be ashamed of yourself. You guys also have parents, have kids… Still are making videos like idiots… You should be ashamed of yourself).” The video instantly went viral and sparked major debate online.

साल 2025 में बॉलीवुड के ‘गदर’ स्टार सनी देओल का गुस्सा भी पैपराजी पर जमकर फूटा. यह वाकया तब का है, जब उनके पिता और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौटे थे और मीडिया वालों ने उनके घर के बाहर भीड़ लगा रखी थी. अपने पिता की सेहत को लेकर परेशान सनी देओल ने आपा खोते हुए चिल्लाकर कहा, ‘आप लोगों को शर्म आनी चाहिए, बेफकूफों की तरह वीडियो लिए जा रहे हो.’

Shahid Kapoor once confronted the paparazzi last year. He, along with his wife Mira Kapoor, had attended their children Misha and Zain’s annual school function. While waiting near their car after the event, the actor appeared visibly irritated by the constant camera flashes and was eventually seen reprimanding photographers for going overboard with the coverage. In the viral video, he was heard saying, "Bacho ke sath maat karo na tumlog. Kaafi pictures le chuke ho tum."

चॉकलेट ब्वॉय शाहिद कपूर भी पैपराजी के रवैये से खासे परेशान नजर आ चुके हैं. पिछले साल जब शाहिद अपनी पत्नी मीरा के साथ बच्चों के स्कूल फंक्शन में गए थे, तब कार के पास खड़े होकर लगातार पड़ रही कैमरों की फ्लैशलाइट से वो चिढ़ गए. शाहिद ने बच्चों की सुरक्षा और प्राइवेसी का हवाला देते हुए फोटोग्राफर्स को डांट लगाई और कहा, ‘बच्चों के साथ मत करो न तुम लोग, काफी पिक्चर्स ले चुके हो.’

Ayesha Khan was seen attending the special screening of Tu Yaa Main in February this year. As she waited to pose for the photographers, they made an uncomfortable request for her to turn around. Visibly upset, Ayesha responded, “Aap izzat bhi khud kamayenge, aur khud hi gawayenge. Please mat kariye, acha nahi lagta." (You will earn and lose respect by your own actions. Please don’t do this, it doesn’t feel good)."

सिर्फ सीनियर स्टार्स ही नहीं, बल्कि नई पीढ़ी की एक्ट्रेस आयशा खान ने भी इस साल फरवरी में पैपराजी को उनकी मर्यादा याद दिलाई. फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान जब फोटोग्राफर्स ने उन्हें अजीब तरीके से पीछे मुड़कर पोज देने को कहा, तो आयशा ने कड़े शब्दों में जवाब दिया. उन्होंने कैमरे के सामने ही कह दिया, ‘आप इज्जत भी खुद कमाएंगे और खुद ही गवाएंगे, प्लीज मत करिए.’

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments