बांका जिले के धोरैया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बिजली करंट लगने से 32 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान मड़पा गांव निवासी बालेश्वर राय के पुत्र धनी राय के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है। गर्मी के कारण पंखा ठीक करने का दौरान हुई घटना। जानकारी के अनुसार भीषण गर्मी के कारण घर का पंखा खराब हो गया था। धनी राय खुद ही पंखे का तार जोड़कर उसे ठीक करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान पंखे के तार में करंट लीकेज था। जैसे ही उन्होंने तार जोड़ने की कोशिश की, वे अचानक बिजली करंट की चपेट में आ गए। तेज करंट लगते ही धनी राय मौके पर ही मूर्छित होकर नीचे गिर पड़े। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर आगे की कार्रवाई की जा रही घटना देखकर आसपास मौजूद परिजन और ग्रामीण तुरंत दौड़कर पहुंचे। आनन-फानन में उन्हें गंभीर अवस्था में धोरैया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर धोरैया थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।
Source link

