Tuesday, May 26, 2026
Homeराज्यदिल्लीUP का बांदा, महाराष्ट्र का ब्रह्मपुरी सबसे गर्म, 47.6°C तापमान: दिल्ली...

UP का बांदा, महाराष्ट्र का ब्रह्मपुरी सबसे गर्म, 47.6°C तापमान: दिल्ली में 14 साल बाद मई में सबसे गर्म रात; पंजाब में स्कूल-सरकारी दफ्तरों की टाइमिंग बदली




देश के कई हिस्सों में सोमवार को गर्मी का प्रकोप जारी रहा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक उत्तर प्रदेश का बांदा और महाराष्ट्र का ब्रह्मपुरी सोमवार को देश के सबसे गर्म स्थान रहे, जहां अधिकतम तापमान 47.6°C दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश के खजुराहो में 47.2° तापमान दर्ज किया गया। दिल्ली में अधिकतम तापमान 43°C के पार पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 32.4°C दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक 14 साल बाद दिल्ली में यह मई महीने की सबसे गर्म रात रही। इससे पहले 26 मई 2012 को रात का तापमान 32.5°C दर्ज किया गया था। इधर पंजाब सरकार ने सरकारी दफ्तरों और स्कूलों का समय बदल दिया है। सरकारी स्कूल और दफ्तर सुबह साढ़े 7 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक खुलेंगे। चंडीगढ़ के स्कूलों में समर कैंपों में आउटडोर एक्टिविटी पर रोक लगा दी गई है। मौसम की डिटेल नीचे बताएंगे, उससे पहले नौतपा के दौरान सेहत का ख्याल रखने वाली ये दो खबरें पढ़ लीजिए 1. नौतपा में तेज गर्मी से बीमार होने का रिस्क, डॉक्टर से जानें इन 9 दिनों में क्या करें, क्या न करें देश में आज से नौतपा शुरू हो रहे हैं। इसका सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर होता है क्योंकि इन 9 दिनों गर्मी और हीटवेव और तेज हो जाती है। इसका असर हमारे हार्ट से लेकर ब्रेन तक होता है। इसलिए नौतपा में डेली रूटीन और खानपान में छोटे-छोटे बदलाव करना जरूरी हैं। पूरी खबर पढ़ें… 2. गर्मी में बढ़ जाता है नोज ब्लीडिंग का रिस्क, समझें नाक से खून आए तो क्या करें, क्या न करें गर्मियों में टेम्परेचर हाई होने से हवा रूखी हो जाती है। इससे सांस लेते समय नाक की म्यूकस लेयर इरिटेट होने लगती है। इसके कारण ब्लड वेसल्स फटने से कभी-कभार नाक से ब्लड आ सकता है। नाक से खून आने पर तुरंत क्या करें? किन लोगों को ज्यादा रिस्क होता है? पूरी खबर पढ़ें… अगले दो दिन के मौसम का हाल 27 मई: 28 मई:
देशभर से मौसम की तस्वीरें…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments