Tuesday, May 26, 2026
HomeबॉलीवुडRanveer Singh FWICE Ban : बैन के बाद रणवीर सिंह नहीं कर...

Ranveer Singh FWICE Ban : बैन के बाद रणवीर सिंह नहीं कर पाएंगे बॉलीवुड में काम?


मुंबई. रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच ‘डॉन 3’ को लेकर विवाद चल रहा है. रणवीर ने फिल्म छोड़ दी. फरहान के प्रोडक्शन हाउस एक्सेल एंटरटेनमेंट को 45 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है. एक्सेल एंटरटेनमेंट ने डॉन 3 से रणवीर सिंह के बाहर होने पर उनसे 45 करोड़ रुपये का मुआवजा मांगा है. सोमवार, 25 मई को वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज फेडरेशन (FWICE) ने रणवीर सिंह के ‘डॉन 3’ से अचानक बाहर होने के खिलाफ सख्त रुख अपनाया.

Ranveer Singh ban News Live : फरहान अख्तर संग रणवीर सिंह के विवाद पर मनोज बाजपेयी का आया बयान- ‘मसला जल्दी सुलझ जाए’

नई दिल्ली: ‘डॉन 3’ को अचानक छोड़ने की वजह से रणवीर सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं. फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने उनके खिलाफ ‘नॉन कॉपरेशन डायरेक्टिव’ जारी कर दिया है. दरअसल, फिल्म के प्रोड्यूसर्स फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने इस मामले में दखल की मांग की थी. उनका कहना है कि रणवीर के कमिटमेंट की वजह से उन्होंने प्री-प्रोडक्शन पर काफी पैसा खर्च किया था, इसलिए अब वे 45 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग कर रहे हैं. इस पूरे विवाद पर दिग्गज एक्टर मनोज बाजपेयी ने अपनी फिल्म ‘गवर्नर’ के ट्रेलर लॉन्च पर कहा कि उन्हें इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन वे उम्मीद करते हैं कि यह मसला जल्द सुलझ जाए. रणवीर ने खुद इस पर अब तक चुप्पी साधी हुई है, हालांकि हाल ही में उन्हें मंदिर के दर्शन करते हुए देखा गया था.

रणवीर सिंह की ‘गंदी बात’ ने मचा दिया था बवाल, सरेआम अनुष्का शर्मा को किया था शर्मिंदा!

नई दिल्ली: फरहान अख्तर से पहले अनुष्का शर्मा के साथ रणवीर सिंह का विवाद हुआ था. वे करियर की शुरुआत में अपनी को-स्टार अनुष्का शर्मा के साथ ‘कॉफी विद करण’ में पहुंचे थे. शो के दौरान रणवीर ने अनुष्का पर एक ऐसा भद्दा कमेंट किया था, जिससे अनुष्का काफी असहज और परेशान नजर आई थीं. एक्टर के बयान के बाद लोगों ने उनकी जमकर क्लास लगाई थी. उन पर महिलाओं का अपमान करने के आरोप लगे. विवाद इतना बढ़ गया कि रणवीर सिंह को अपनी इस गलती के लिए माफी मांगनी पड़ी थी.

Ranveer Singh ban News Live : बैन के बाद भी चुप क्यों हैं रणवीर सिंह, प्रवक्ता ने कहा- ‘बढ़ावा नहीं देना चाहते’

नई दिल्ली: फरहान अख्तर से विवाद के बीच रणवीर सिंह ने चुप्पी साधी हुई है, जिसकी वजह से तमाम लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं. उन्होंने FWICE के बैन के बावजूद कोई सीधा बयान नहीं दिया है. एक्टर के प्रवक्ता ने इसकी वजह बताते हुए कहा है एक्टर इन अटकलों को और बढ़ावा नहीं देना चाहते. उनका मानना है कि काम से जुड़े मतभेदों को आपस में मिलकर निजी तौर पर सुलझाना ही बेहतर होता है. बयान में यह भी साफ किया गया कि ‘डॉन 3’ को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच उन्होंने जानबूझकर चुप्पी साधे रखी है. उनका मानना है कि प्रोफेशनल बातचीत और निजी रिश्तों को हमेशा गरिमा, समझदारी और आपसी सम्मान के साथ ही संभालना चाहिए. कुल मिलाकर, वे इस विवाद को पब्लिक तमाशा बनाने के बजाय शांति से निपटाने के पक्ष में हैं.

Ranveer Singh ban News Live: जब फोटोशूट के चलते विवादों में थे रणवीर सिंह

नई दिल्ली: रणवीर सिंह का विवादों से पुराना नाता रहा है. उन्होंने साल 2022 में एक इंटरनेशनल मैग्जीन के लिए बिना कपड़ों के फोटोशूट करवाया था, जिससे सोशल मीडिया पर काफी बवाल मच गया. इस फोटोशूट के बाद उन पर अश्लीलता फैलाने और महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने के आरोप में कई एफआईआर और पुलिस शिकायतें दर्ज हुई थीं. फिलहाल, वे FWICE के बैन का सामना कर रहे हैं.

Ranveer Singh ban News Live: ‘क्यों नहीं कर रहे सेटल’ बैन के बाद रणवीर सिंह के बर्ताव पर सवाल उठा रहे नेटिजेंस

नई दिल्ली: रणवीर सिंह के ‘डॉन 3’ छोड़ने से फरहान अख्तर को मोटा नुकसान हुआ है. एक्टर की शिकायत के बाद FWICE ने उन पर बैन लगा दिया है. नेटिजेंस भी उनके बर्ताव पर चर्चा कर रहे हैं. उन्हें लगता है कि जब रणवीर सिंह के सितारे गर्दिश में थे, तब फरहान ने उन्हें फिल्म ऑफर की थी. ‘धुरंधर 2’ की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद ‘डॉन 3’ छोड़ने पर लोग सवाल उठा रहे हैं. उन्हें लगता है कि रणवीर सिंह, फरहान के 45 करोड़ रुपये चुकाकर विवाद खत्म कर सकते हैं, पर वह ऐसा नहीं कर रहे.

Ranveer Singh ban News Live: बैन के बावजूद फिल्में साइन कर पाएंगे रणवीर सिंह

रणवीर सिंह के FWICE के बैन के बाद इससे जुड़े तमाम तकनीशियन, क्रू मेंबर्स उनके साथ काम करने से इनकार कर सकते हैं. जाहिर है कि एक्टर पर बैन का असर उनकी अगली फिल्मों की मेकिंग पर पड़ेगा. हालांकि, रणवीर सिंह को कानूनी तौर पर अन्य फिल्में साइन करने से नहीं रोका जा सकता, क्योंकि यह कोई कानूनी या सरकारी बैन नहीं है.

Ranveer Singh ban News Live: वकील ने बताया रणवीर सिंह मौलिक अधिकार का हनन

वकील अमीत नायक ने कहा, ” ऐसे आदेश नागरिकों के मौलिक अधिकारों- विशेष रूप से व्यक्तिगत स्वतंत्रता, आजीविका के अधिकार, अनुच्छेद 19 और अनुच्छेद 21—की मूल भावना पर ही चोट करते हैं. और मेरी राय में, FWICE को ऐसा कोई आदेश जारी करने का कोई अधिकार ही नहीं था.”

FWICE bans Ranveer Singh Live Updates: गैर-कानूनी है रणवीर सिंह पर बैन, FWICE वैधानिक संस्था नहीं

वैराइटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, एक वकील ने फेडरेशन के बैन को गैर-कानूनी बताया है. वकील अमीत नायक ने कहा कि FWICE ने कई तरह गैरकानूनी आदेश दिया है. उन्होंने कहा, “सबसे पहले, आप ऐसा कोई आदेश जारी नहीं कर सकते जो किसी पर भी रोक लगाता हो. यह व्यापार की स्वतंत्रता पर रोक लगाने जैसा है. दूसरा, यह अपनी दबदबे वाली स्थिति का दुरुपयोग है और प्रतिस्पर्धा कानूनों का उल्लंघन है. तीसरा, FWICE के पास ऐसा कोई अधिकार क्षेत्र नहीं है और आखिरकार, यह कोई वैधानिक संस्था नहीं है. इसलिए, इन तीनों ही आधारों पर, मेरी राय में, इस आदेश को रद्द किया जाना चाहिए और इसे लागू नहीं रखा जाना चाहिए.ठ

Ranveer Singh ban News Live: ‘कांतारा’ मिमिक्री विवाद में फंसे थे रणवीर सिंह

रणवीर सिंह की चामुंडेश्वरी मंदिर यात्रा भी ‘कांतारा’ मिमिक्री विवाद के कारण भी चर्चा में है. दरअसल, को आईएफएफआई (IFFI) 2025 के समापन समारोह में उनकी मिमिक्री के बाद आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था, क्योंकि इससे धार्मिक और सांस्कृतिक भावनाएं आहत हुई थीं. कर्नाटक में उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई थी.

FWICE bans Ranveer Singh Live Updates: रणवीर सिंह ने खुद को रखा लो प्रोफाइल

रणवीर सिंह ने चामुंडेश्वरी मंदिर की यात्रा के दौरान खुद को लो प्रोफाइल रखा. उन्हें सफेद कुर्ता-पायजामा और काले वेस्टकोट में मंदिर में पूजा करते हुए देखा गया. इससे पहले, उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था. जहां उन्होंने ‘डॉन 3’ विवाद को लेकर बढ़ती चर्चा के बीच पैपराजी से दूरी बनाए रखी थी. चेहरा मास्क से ढका हुआ था.

Ranveer Singh ban News Live: रणवीर सिंह ने किए मां चामुंडेश्वरी के दर्शन

‘डॉन 3’ को लेकर विवादों में घिरे रणवीर सिंह मैसूर से स्थित चामुंडेश्वरी मंदिर में पहुंचे हैं और दर्शन मां के दर्शन किए. इसका वीडियो सामने आया है. वीडियो में उन्हें मंदिर में पूजा करते हुए देखा जा सकता है. यह दौरा कर्नाटक हाई कोर्ट के उस आदेश के कुछ हफ़्तों बाद हुआ है, जिसमें कोर्ट ने ‘कांतारा’ मिमिक्री मामले के निपटारे के तौर पर एक्टर को चामुंडेश्वरी मंदिर जाने का निर्देश दिया था.

Ranveer Singh FWICE Boycott Live: 45 करोड़ रुपए का हुआ ऑडिट, रणवीर सिंह चेक करने की मांग

अशोक पंडित ने कहा, “फरहान 45 करोड़ रुपये चाहते हैं. यह रकम पूरी तरह से हिसाब में है और ऑडिट भी हो चुका है. उन्होंने रणवीर से कहा है, ‘यह वह रकम है जो हमने खर्च की है. आप खुद जांच लें, अगर आपको इसमें कोई गड़बड़ी लगे तो हम उसे भी मानने को तैयार हैं’. फरहान, रितेश, रणवीर जी और हमारी सभी संस्थाएं साथ बैठकर सकारात्मक नतीजे पर पहुंचने के लिए तैयार हैं.”

Ranveer Singh ban News Live: रणवीर सिंह के साथ काम नहीं करेंगे ये लोग

अशोक पंडित ने बताया कि FWICE के मेंबर- डायरेक्टर्स, टेक्नीशियंस और कैमरा मैन, स्पॉटबॉय, लाइटमैन जैसे क्रू मेंबर्स को रणवीर सिंह के साथ काम न करने का निर्देश दिया गया है. अशोक पंडित ने आगे बताया कि फरहान अख्तर ने करीब 45 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की है, जो कि प्री-प्रोडक्शन में हुए खर्चों का हिसाब है और ऑडिट भी हो चुका है.

Ranveer Singh FWICE Boycott Live: इंडस्ट्री को बर्बाद नहीं होने देंगेः अशोक पंडित

जब अशोक पंडित ने पूछा गया कि यह फ़ैसला किस तरफ़ जा सकता है, तो उन्होंने कहा, “हम कुछ ऐसा करेंगे जो अभी सही हो. हम इंडस्ट्री को यहां बर्बाद नहीं होने देंगे. कल कोई भी फ़िल्म से बाहर निकल सकता है. हम जो भी करेंगे, इंडस्ट्री के हित में ही करेंगे.”

Ranveer Singh FWICE ban Live: रणवीर सिंह ने नहीं रखा अपना पक्ष

अशोक पंडित ने कहा, “फरहान लंदन में थे, इसलिए उन्होंने जूम पर बात की, जबकि रितेश सिधवानी IFTDA के ऑफिस आए. अगले दो घंटे में उन्होंने हमें पूरा मामला समझाया और बताया कि वे हमारे पास क्यों आए हैं. फिर नियम के मुताबिक हमने दूसरी पार्टी से संपर्क किया. हर 10 दिन में हमने रणवीर सिंह को तीन बार याद दिलाया कि वे आकर अपनी बात रखें, लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया. जब हमने प्रेस कॉन्फ्रेंस की घोषणा की, तो हमें एक ईमेल मिला जिसमें लिखा था कि हमारी फेडरेशन का इस मामले में कोई अधिकार क्षेत्र नहीं है. उसमें कहा गया, ‘आपकी संस्था को इस मामले में शामिल होने का कोई कारण नहीं है’.”



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments