Thursday, May 28, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशकन्नौज में ज्वेलर्स की पत्नी का हत्यारा गिरफ्तार: पुलिस मुठभेड़ में...

कन्नौज में ज्वेलर्स की पत्नी का हत्यारा गिरफ्तार: पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगी, 30 हजार के लिए की थी हत्या – Kannauj News




कन्नौज के छिबरामऊ में 3 दिन पहले घर में घुसकर ज्वेलर्स की पत्नी की हत्या आरोपी का पुलिस ने ऑफ एनकाउंटर कर दिया। मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली लग गई। जिससे वह घायल होकर गिर गया। आरोपी ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि 30 हजार रुपये उधार न देने पर उसने हत्या कर दी। छिबरामऊ कोतवाली के मोहल्ला बनवारी नगर में रहने वाले सराफा कारोबारी राजीव वर्मा की पत्नी मंजू वर्मा (55) की 25 मई की दोपहर घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी। महिला के जेवर भी लूट लिए गए थे। इस मामले में पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के आधार पर हत्यारोपी की पहचान छिबरामऊ के ही जेरकिला मोहल्ला निवासी शालू उर्फ शल्लू (37) पुत्र फुंदन के रूप में की। जिसकी गिरफ्तारी के लिए एसपी बिनोद कुमार ने छिबरामऊ कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम को लगाय था। गुरुवार तड़के पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हत्यारोपी कहीं जाने की फिराक में है। ऐसे में टीम ने फर्रुखाबाद रोड पर इंडियन पेट्रोल पंप के पास शालू को घेर लिया। बचने के लिए उसने पुलिस टीम पर तमंचे से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने भी फायरिंग की। जिसमें एक गोली उसके पैर में जा लगी। पुलिस टीम ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और छिबरामऊ के 100 शैय्या अस्पताल में भर्ती करवा दिया। पुलिस ने उसके पास से लुटे हुए जेवर, चोरी की बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। हाफ एनकाउंटर में पकड़े गए शालू ने बताया कि वह मूल रूप से अलीगढ़ का निवासी है और छिबरामऊ के जेरकिला मोहल्ला स्थित अपनी ननिहाल में रहता है। उसने लोगों से करीब 6 लाख का कर्जा ले रखा था, जिसे चुकाने का प्रेशर था उस पर। ऐसे में वह ज्वेलर्स राजीव वर्मा के घर पहुंचा और उनसे बातचीत के दौरान 30 हजार रुपए उधार मांगे। जिसे देने से मंजू वर्मा ने इनकार कर दिया। इस बात से आग बबूला हो गया और उन पर हमला कर दिया। जिससे उनकी मौत हो गई और फिर उनके पहने हुए जेवर लूटकर भाग गया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments