Last Updated:
अगर आप फोनपे एसबीआई कार्ड सेलेक्ट ब्लैक (PhonePe SBI Card SELECT BLACK) के यूजर्स हैं तो आपके लिए बुरी खबर है. दरअसल, इस क्रेडिट कार्ड में बड़ा डीवैल्युएशन होने जा रहा है. इस क्रेडिट कार्ड (Credit Card) के जरिए मिलने वाले बेनिफिट्स में बड़ा बदलाव किया गया है. ये बदलाव 1 जुलाई, 2026 से लागू होंगे.
PhonePe SBI Card SELECT BLACK के यूजर्स को झटका (फोटो-x@rahulchari9/status/1947592177976238372photo/1)
नई दिल्ली. अगर आप भारतीय स्टेट बैंक के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए एक जरूरी अपडेट है. दरअसल, एसबीआई ने अब अपने फोनपे एसबीआई कार्ड सेलेक्ट ब्लैक (PhonePe SBI Card SELECT BLACK) के नियमों में बदलाव करने का फैसला लिया है. ऐसे में अगर आप फोनपे एसबीआई कार्ड सेलेक्ट ब्लैक का यूज करते हैं तो आपके लिए जरूरी है कि आप इस क्रेडिट कार्ड के नए नियमों के बारे में जान लें. क्रेडिट कार्ड के नए नियम 1 जुलाई, 2026 से लागू हो जाएंगे. आइए जानते हैं डिटेल्स.
एसबीआई कार्ड ने PhonePe SBI Select Black Credit Card में बड़े डिवैल्यूएशन की घोषणा की है. इसके चहत PhonePe स्पेंड्स पर कैपिंग और ऑनलाइन स्पेंड्स के मैक्सिमम रिवॉर्ड पर कटौती की गई है.
PhonePe स्पेंड्स पर कैपिंग
फिलहाल PhonePe के जरिए यूटिलिटी, रिचार्ज या इंश्योरेंस पेमेंट करने पर 100 रुपये खर्च करने पर 10 रिवॉर्ड पॉइंट्स (10% वैल्यूबैक) मिलते हैं, जिसमें हर महीने मैक्सिमम 2,000 रिवॉर्ड पॉइंट्स कमाए जा सकते हैं. 1 जुलाई से लागू होने वाले नए नियमों के तहत अब कुल लिमिट 2,000 ही रहेगी लेकिन इसे दो हिस्सों में बांट दिया गया है. इंश्योरेंस पेमेंट्स पर आप हर महीने मैक्सिमम 500 रिवॉर्ड पॉइंट्स ही कमा पाएंगे और बाकी दूसरी कैटेगरी पर मैक्सिमम 1,500 रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलेंगे.
ऑनलाइन स्पेंड्स के मैक्सिमम रिवॉर्ड पर कटौती
ई-कॉमर्स मर्चेंट्स पर ऑनलाइन शॉपिंग करने पर मिलने वाले 5% रिवॉर्ड पॉइंट्स की मंथली लिमिट को 2,000 रिवॉर्ड पॉइंट्स से घटाकर अब 1,000 रिवॉर्ड पॉइंट्स प्रति माह कर दिया गया है.
फोटो- sbicard.com
जो लाभ पहले की तरह बने रहेंगे
दूसरे सामान्य ऑनलाइन/ऑफलाइन स्पेंड्स पर अभी भी 1% रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलते रहेंगे. इसके अलावा 1% फ्यूल सरचार्ज वेवर जारी रहेगा. बिना किसी माइलस्टोन के साल में 4 बार डोमेस्टिक एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस और कॉम्प्लीमेंट्री प्रायोरिटी पास मेंबरशिप मिलती रहेगी.
किन खर्चों पर अब रिवॉर्ड पॉइंट्स नहीं मिलेंगे?
इन कैटेगरी में खर्च करने पर अब कोई रिवॉर्ड पॉइंट्स नहीं मिलेगा:
- टोल और ब्रिज पेमेंट
- गिफ्ट्स/सुवेनियर खरीदारी
- ज्वेलरी खरीदना
- स्कूल/कॉलेज फीस
- PhonePe ऐप के बाहर किए गए यूटिलिटीज बिल पेमेंट्स
- PhonePe ऐप के बाहर इंश्योरेंस पेमेंट्स
- PhonePe ऐप के बाहर यूपीआई ट्रांजैक्शन
फोनपे एसबीआई कार्ड सेलेक्ट ब्लैक के चार्जेज
- इस कार्ड को एनुअल फीस 1,499 रुपये है.
- इस कार्ड की रिन्यूअल फीस (हर साल) 1,499 रुपये है.
About the Author

वर्तमान में विनय कुमार झा नेटवर्क18 की वेबसाइट hindi.news18.com में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह मई 2017 से इस वेबसाइट के साथ जुड़े हैं. वह बीते 5 सालों से वर्तमान में वेबसाइट के बिजनेस सेक्शन के …और पढ़ें

