Saturday, May 30, 2026
Homeफूडआटा-मैदा और ड्राई फ्रूट से बनता है रांची का खास 'खजूर', स्वाद...

आटा-मैदा और ड्राई फ्रूट से बनता है रांची का खास ‘खजूर’, स्वाद ऐसा कि भूल नहीं पाएंगे


X

आटा-मैदा और ड्राई फ्रूट से बनता है रांची का ‘खजूर’,स्वाद ऐसा कि भूलेंगे नहीं

 

arw img

रांची में बनने वाला पारंपरिक ‘खजूर’ लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है. आटा और मैदा से तैयार होने वाला यह स्वादिष्ट स्नैक लंबे समय तक खराब नहीं होता, इसलिए इसे खासतौर पर यात्रा के दौरान साथ ले जाने के लिए बनाया जाता है. सुबह के नाश्ते में दो पीस खाने से पेट भर जाता है. रेसिपी की बात करें तो इसे बनाना भी आसान है. इसे बनाने के लिए आटा और मैदा बराबर मात्रा में लिया जाता है. ज्यादा हेल्दी बनाने के लिए सिर्फ आटे का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. इसमें रिफाइंड तेल, चीनी की पतली चाशनी, नारियल का बुरादा, इलायची पाउडर और ड्राई फ्रूट मिलाए जाते हैं. तैयार मिश्रण की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर उन्हें खजूर का आकार दिया जाता है. इसके बाद इन्हें गर्म तेल में तल लिया जाता है और इस तरह आपका खजूर तैयार है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments