Last Updated:
दर्शक भले बॉबी देओल के करियर के करियर का टर्निंग प्वॉइंट ‘एनिमल’ या ‘आश्रम’ को मानें, मगर वे 2017 की फ्लॉप फिल्म को टर्निंग प्वाॉइंट मानते हैं, जो सच्ची घटना से प्रेरित बताई जाती है. फिल्म में उनके भाई सनी देओल ने भी अहम रोल निभाया था. बाद में, ‘रेस 3’ में सलमान खान के साथ ने उनकी करियर में जान फूंकी. अब वे अपनी अगली फिल्म ‘बंदर’ में नजर आएंगे.
नई दिल्ली: बॉबी देओल ने अपनी पिछली फिल्मों और शोज से भारतीय दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है. दर्शक ‘आश्रम’ सीरीज को उनके करियर का टर्निंग प्वॉइंट मानते हैं, मगर वह 2017 की फ्लॉप फिल्म को अपने करियर का टर्निंग प्वॉइंट बताते हैं. इसमें बॉबी देओल के अलावा उनके बड़े भाई सनी देओल और श्रेयस तलपड़े ने अहम रोल निभाया था.

साल 2017 में आई ‘पोस्टर बॉयज’ से एक्टर श्रेयस तलपड़े ने बतौर निर्देशक शुरुआत की थी. फिल्म को श्रेयस ने निर्देशित करने के साथ-साथ लिखा और को-प्रोड्यूस भी किया था. यह फिल्म असल में इसी नाम से बनी सुपरहिट मराठी फिल्म ‘पोस्टर बॉइज’ का ऑफिशियल हिंदी रीमेक है.

कहते हैं कि ‘पोस्टर बॉयज’ मजेदार और असल जिंदगी की घटना से प्रेरित है, जिसमें तीन कुलियों को अचानक एक नसबंदी के सरकारी विज्ञापन (पोस्टर) पर अपनी तस्वीरें छपी हुई मिलती हैं, जिसके बाद उनकी जिंदगी में अजीब और कॉमेडी से भरपूर बवाल मच जाता है. विकीपीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, 15 करोड़ में बनी फिल्म ने 30 करोड़ बॉक्स ऑफिस से कमाए थे.
Add News18 as
Preferred Source on Google

बॉबी देओल ने फिर सलमान खान के साथ अपनी बॉन्डिंग को करियर का सहारा बताया. वे बोले, ‘सलमान खान दिल के काफी करीब हैं. मैं काफी लोगों से मिला काम के लिए. करियर की शुरुआत में लोग आपके पास आते थे. बाद में लोग बढ़े, तो कॉम्पिटिशन बढ़ा. पीआर शुरू हुआ. सब अपने ढिंढोरे पीटने लग गए. कोई भी देओल इसका हिस्सा नहीं था.’

बॉबी देओल ने फिर सलमान खान के साथ बिताए वक्त को याद किया. वे बोले, ‘हम सीसीएल खेला करते थे. सलमान उसके ब्रांड एंबेसडर थे. मैंने दाढ़ी उगाई हुई थी. सलमान बोले कि शेफ कर, तू इतना खूबसूरत है. देख मुझे, जब मेरा करियर चल नहीं रहा था, तो मैं संजय दत्त की पीठ पर चढ़ गया. आगे बढ़ा, फिर तेरे भैया की पीठ पर चढ़ा और आगे बढ़ा. मैं उसको प्यार से मामू बुलाता हूं, वो भी मुझको मामू बुलाता है.’

बॉबी फिर बोले, ‘मैंने सलमान से कहा- मामू यार मुझे तेरी पीठ पर चढ़ने दे. उन्हें याद था. कुछ सालों बाद एक दिन फोन आता है- मामू शर्ट उतारेगा. मैंने कहा- मामू कुछ भी करूंगा. ‘रेस 3′ में मुझे पता था कि सलमान खान कितना बड़ा स्टार है, जिसे देखने करोड़ों लोग जाएंगे. वह देखेंगे कि बॉबी देओल भी एक एक्टर है. इस तरह आप आगे बढ़ते हैं.’ बॉबी की फिर किस्मत ने पलटी मारी. उन्होंने चुनौती भरे रोल निभाए और विलेन के किरदारों में सुपरहिट हो गए. वे अगली बार फिल्म ‘बंदर’ में नजर आएंगे, जो 5 जून को रिलीज होने जा रही है.

फिल्म ‘रेस 3’ को एक बड़ी क्रिटिकल फ्लॉप, लेकिन कमर्शियल हिट माना जाता है. रिलीज के बाद दर्शकों ने इसे खराब रिव्यूज दिए थे. इसके कमजोर लॉजिक, बेतुके डायलॉग्स और खराब कहानी की सोशल मीडिया पर भारी आलोचना और ट्रोलिंग हुई थी. इसके बावजूद, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई करने में कामयाब रही. फिल्म का तगड़ा बिजनेस सिर्फ सलमान खान की जबरदस्त स्टार पावर की बदौलत संभव हो पाया था.

