Monday, June 1, 2026
Homeबॉलीवुडदुआ लिपा ने ब्रिटिश एक्टर कैलम टर्नर संग की शादी, वेडिंग में...

दुआ लिपा ने ब्रिटिश एक्टर कैलम टर्नर संग की शादी, वेडिंग में पहनी अनोखी ड्रेस


Last Updated:

सिंगिंग सेंसेशन और पॉपस्टार दुआ लीपा ने शादी कर ली है. वो ब्रिटिश एक्टर कैलम टर्नर संग परिणय सूत्र में बंध गई है. कपल की शादी की खूबसूरत फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. इन फोटोज से नजरें हटा पाना काफी मुश्किल है. तो चलिए दुआ लीपा और कैलम टर्नर की शादी की फोटोज की झलकियां दिखाते हैं.

नई दिल्ली. पॉप सिंगर दुआ लीपा ने अपने जीवन की नई शुरुआत कर ली है. बीते रविवार यानी कि 31 मई को दुआ लीपा और ब्रिटिश अभिनेता कैलम टर्नर शादी के बंधन में बंधे. दोनों ने 31 मई को लंदन में एक निजी समारोह में शादी रचाई, जिसमें उनके परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल हुए.

म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री का ये चर्चित कपल लंदन के प्रतिष्ठित ओल्ड मैरिलेबोन टाउन हॉल में शादी के बंधन में बंधा. ये ऐतिहासिक टाउन हॉल कई सितारों की शादी का गवाह बन चुका है. शादी को पूरी तरह प्राइवेट रखा गया था.

म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री का ये चर्चित कपल लंदन के प्रतिष्ठित ओल्ड मैरिलेबोन टाउन हॉल में शादी के बंधन में बंधा. ये ऐतिहासिक टाउन हॉल कई सितारों की शादी का गवाह बन चुका है. शादी को पूरी तरह प्राइवेट रखा गया था.

Dua Lipa Marries Callum Turner In Intimate London Ceremony, See Photos

कपल की शादी की भले ही किसी को भनक नहीं लगी थी, लेकिन उनकी वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं. दुआ लीपा के पति कैलम टर्नर भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं जो लोग एक्टर के बारे में नहीं जानते हैं वो ये जानने को उत्सुक हैं कि आखिर वो हैं कौन.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Dua Lipa Marries Callum Turner In Intimate London Ceremony, See Photos

सिंगिंग सेंसेशन दुआ लीपा ने अपनी शादी के लिए पारंपरिक व्हाइट गाउन नहीं पहना था. उन्होंने स्टाइलिश और बेहद अनोखे लुक से सोशल मीडिय पर तहलका मचा दिया है. उनके वेडिंग लुक ने लोगों का दिल जीत लिया है और फैंस उनकी फोटोज से नजरें नहीं हटा पा रहे हैं.

Dua Lipa Marries Callum Turner In Intimate London Ceremony, See Photos

लंदन के प्रतिष्ठित ओल्ड मैरिलेबोन टाउन हॉल में व्हाइट क्रिस्चियन वेडिंग के दौरान सिंगर ने पारंपरिक व्हाइट गाउन नहीं पहना था. वो ब्रिटिश स्टाइल में कोर्ट-स्कर्ट और हैट पहने दिख रही हैं. उन्होंने अपने हाथों में ग्लव्स पहना है और फूल पकड़े हैं.

Dua Lipa Marries Callum Turner In Intimate London Ceremony, See Photos

दुआ ने अपने खास दिन के लिए बेहद खास लुक चुना था. उन्होंने प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर डेनियल रोजबेरी द्वारा डिजाइन किया गया शिआपरेली कूचर आउटफिट पहना. इसके साथ उन्होंने व्हाइट ग्लव्स पहने. सिंगर के हैट ने सबका खूब ध्यान खींचा जिसे मशहूर मिलिनर स्टीफन जोन्स ने डिजाइन किया था.

Dua Lipa Marries Callum Turner In Intimate London Ceremony, See Photos

वहीं कैलम टर्नर क्लासिक नेवी ब्लू सूट और टाई में बेहद हैंडसम रूप में नजर आए. दोनों का लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. फैंस और सेलेब्स दोनों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं. सोशल मीडिया पर उनकी फोटोज पर बधाई की बाढ़ आ गई है.

दुआ लीपा और कैलम टर्नर के रिश्ते की चर्चा पहली बार जनवरी 2024 में शुरू हुई थी. उस समय दोनों को लंदन में आयोजित एक आफ्टर पार्टी में साथ देखा गया था. इसके बाद कई मौकों पर दोनों साथ नजर आए और धीरे-धीरे उनके रिश्ते की खबरें सुर्खियां बनने लगीं. हालांकि शुरुआत में दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर ज्यादा खुलकर बात नहीं की, लेकिन जुलाई 2024 में उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया था.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments