Thursday, June 4, 2026
Homeबॉलीवुडपहले टूटी 3 साल की शादी, अब 56 की उम्र में एक्ट्रेस...

पहले टूटी 3 साल की शादी, अब 56 की उम्र में एक्ट्रेस पर फिर चढ़ा प्यार का खुमार


Last Updated:

हॉलीवुड की जानी मानी सिंगर और एक्ट्रेस जेनिफर लोपेज इन दिनों फिर से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं.जेनिफर की शादी बेन एफ्लेक से टूटने के बाद ही वह सुर्खियों में छाई हुई थीं. अब 56 की उम्र में फिर से उन पर प्यार का खुमार चढ़ गया है. अपने नए रिलेशनशिप को लेकर वह लगातार सुर्खियों में हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

अफेयर को लेकर खूब होते आए हैं चर्चे

नई दिल्ली. अमेरिकन सिंगर और एक्ट्रेस जेनिफर लोपेज की शादी जब बेन एफ्लेक से टूटी तो उनके फैंस को काफी बुरा लगा था. लेकिन अब उनकी जिंदगी में फिर से प्यार ने दस्तक दी है. 56 साल की उम्र में वह फिर से प्यार में पड़ गई हैं. पॉप कल्चर की आइकॉन जेनिफर की शादी साल 2025 में बेन एफ्लेक से टूटी थी.

तीन साल का ये रिश्ता जब टूटा तो उनके फैंस भी काफी हैरान थे. बेन एफ्लेक से अलग होने के बाद अब उनका नाम फिर से एक हैंडसम हंक संग जोड़ा जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब उनका नाम ब्रेट गोल्डस्टीन संग जोड़ा जा रहा है.

को-स्टार को ही दिल दे बैठी जेनिफर लोपेज?

खबरों की मानें तो जेनिफर लोपेज, बेन एफ्लेक से अलग होने के बाद अब जाने माने एक्टर ब्रेट गोल्डस्टीन को डेट कर रही हैं. दोनों जल्द ही नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज होने वाली फिल्म ‘ऑफिस रोमांस’ में नजर आएंगे. इस सीरीज में दोनों ने साथ काम किया है. उनकी ये फिल्म ओटीटी पर 5 जून को रिलीज होगी. इससे पहले दोनों फिल्म ऑफिस रोमांस की रैपअप पार्टी में साथ नजर आए थे. दोनों की केमिस्ट्री देख लोग उनके मुरीद हो गए थे. तभी से ही दोनों के अफेयर के चर्चे होने लगे थे.

क्या सच में ब्रेट पर मर मिटी हैं जेनिफर लोपेज?

पीपल मैगजीन के सूत्र की मानें तो जेनिफर लोपेज और ब्रेट के बीच कुछ सीरियस चल रहा है. जेनिफर उन्हें पसंद करने लगी हैं. वहीं जेनिफर लोपेज से जुड़े सूत्रों की मानें तो वह अपनी जिंदगी में काफी खुश हैं और उन्हें किसी और की जरूरत नहीं है. फिलहाल वह अपने काम पर फोकस कर रही हैं और परिवार और करीबी लोगों के बीच जिंदगी गुजार रही हैं.

बता दें कि जेनिफर लोपेज अपने लव अफेयर को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं. बेन एफ्लेक संग शादी के रिश्ते में बंधने से पहले वह मार्क एंथनी, क्रिस जुद्द, एलेक्स रोद्रिगुज, ड्रेक, कैस्पर स्मार्ट जैसे कई स्टार्स संग रिश्ते में रह चुकी हैं. ऐसे कई चर्चित हस्तियों के साथ उनका नाम जुड़ चुका है.

About the Author

authorimg

Munish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…और पढ़ें





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments