Sunday, June 7, 2026
Homeदेशअब ऐसी नौबत आन पड़ी...पुलिस से बचने को साड़ियों के ढेर में...

अब ऐसी नौबत आन पड़ी…पुलिस से बचने को साड़ियों के ढेर में जा छुपा TMC नेता


होमताजा खबरदेश

अब ऐसी नौबत आन पड़ी…पुलिस से बचने को साड़ियों के ढेर में जा छुपा TMC नेता

Last Updated:

TMC Leader Arrest: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का परिणाम जबसे सामने आया है, तब से पूर्व मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस के लिए बुरे दिनों की शुरुआत हो गई. विधायक से लेकर सांसद तक टीएमसी का साथ छोड़ रहे हैं. साथ ही भ्रष्‍टाचार के आरोप में लगातार गिरफ्तार का दौर भी चल रहा है.

Zoom

कट-मनी लेने के मामले में आरोपी एक TMC नेता को अरेस्‍ट किया गया है.

TMC Leader Arrest: पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के स्थानीय नेता ब्रह्मानंद चक्रवर्ती का नाम चर्चा में है. सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक पुराने घटनाक्रम के दोबारा सुर्खियों में आने के बाद विपक्ष ने राज्य सरकार और सत्तारूढ़ दल पर निशाना साधना शुरू कर दिया है. मामला हावड़ा जिले के उदयनारायणपुर क्षेत्र से जुड़ा है, जहां पुलिस कार्रवाई के दौरान TMC नेता कथित तौर पर साड़ियों के ढेर के नीचे छिपे हुए पाए गए. टीएमसी नेता का यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ब्रह्मानंद चक्रवर्ती के खिलाफ भ्रष्टाचार और विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा से जुड़े मामलों में जांच चल रही थी. उनपर कट-मनी लेने का आरोप है. जांच एजेंसियों को सूचना मिली थी कि वह अपने घर में मौजूद हैं, जिसके बाद पुलिस की एक टीम उनके आवास पर पहुंची. बताया जाता है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए चक्रवर्ती ने घर के भीतर कपड़ों और साड़ियों के बड़े ढेर के नीचे छिपने की कोशिश की. पुलिस अधिकारियों ने घर के विभिन्न कमरों की तलाशी ली और आखिरकार उन्हें साड़ियों की ढेर के बीच छिपा हुआ पाया. इसके बाद उन्हें हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया गया. इस पूरी कार्रवाई से जुड़े वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं, जिससे यह मामला राजनीतिक बहस का विषय बन गया.





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments