Sunday, June 7, 2026
Homeदेशघर पर देशी अंदाज में तैयार करें करमुआ का साग, पाचन को...

घर पर देशी अंदाज में तैयार करें करमुआ का साग, पाचन को रखता है दुरुस्त, जाने रेसिपी


Last Updated:

करमुआ साग बनाने के लिए सबसे पहले करमुआ की पत्तियों को अच्छे से धोकर बारीक काट लेना है. इसके बाद एक कड़ाही में सरसों का तेल गर्म कर लें. जब तेल गर्म हो जाए तो उसके बाद उसमें जीरा डालें और जब वह चटकने लगे तो उसमें कटा हुआ लहसुन डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें. इसके बाद इसमें प्याज डालें और सुनहरा होने तक भूनें. अब टमाटर और हरी मिर्च डालकर अच्छे से पकाएं जब तक टमाटर नरम न हो जाए. उसके बाद इसमें हल्दी, लाल मिर्च और नमक डालकर मसाले को अच्छे से भून लना है.

ख़बरें फटाफट

सुल्तानपुरः गर्मी का मौसम चल रहा है. कुछ दिनों बाद लोगों को करमुआ का साग खाने को मिलेगा. ऐसे में करमुआ की सब्जी न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती है बल्कि यह सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है. अगर आप भी अपने घर पर करमुआ की सब्जी बनाना चाहते हैं तो आज हम आपको बताने वाले हैं करमुआ की सब्जी बनाने की बेस्ट रेसिपी के बारे में जिसको आप अपने घर पर और लोहे की कढ़ाई में बनाकर बीमारियों में भी लाभदायक होगा.

व्यंजन एक्सपर्ट सविता श्रीवास्तव लोकल 18 से बताती हैं कि करमुआ का साग बनाने के लिए आपको कुछ सामग्रियों की आवश्यकता होगी. इन सामग्रियों में आप करमुआ, सरसों का तेल, लहसुन प्याज, हरी मिर्च, हल्दी, लाल मिर्च, नमक और जीरा का इस्तेमाल किया जाता है.

ऐसे तैयार करें रेसिपी

करमुआ साग बनाने के लिए सबसे पहले करमुआ की पत्तियों को अच्छे से धोकर बारीक काट लेना है. इसके बाद एक कड़ाही में सरसों का तेल गर्म कर लें. जब तेल गर्म हो जाए तो उसके बाद उसमें जीरा डालें और जब वह चटकने लगे तो उसमें कटा हुआ लहसुन डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें. इसके बाद इसमें प्याज डालें और सुनहरा होने तक भूनें. अब टमाटर और हरी मिर्च डालकर अच्छे से पकाएं जब तक टमाटर नरम न हो जाए. उसके बाद इसमें हल्दी, लाल मिर्च और नमक डालकर मसाले को अच्छे से भून लना है. मसाला जब अच्छी तरह पक जाए तो उसके बाद कटे हुए करमुआ के पत्ते डाल दें. और धीमी आंच पर लगभग 10 मिनट तक पकाएं. अब तैयार हो जाती है सब्जी.

बारिश में होता है तैयार

हरी दिखने वाली यह घास अधिकांशतः बारिश के सीजन में होती है. जिस स्थान पर पानी एकत्र रहता है उस स्थान पर करेमुआ का साग अपने आप उग आता है. इस घास को काटकर लोहे के बर्तन में सब्जी बनाई जाती है जो काफी स्वादिष्ट होती है. आयुर्वेद चिकित्सक के मुताबिक करेमुआ का साग आयरन की कमी को पूरा करता है. जिससे शरीर में एनीमिया जैसी रक्त की कमी वाली बीमारी नहीं पनपने पाती और लोगों का स्वास्थ्य ठीक रहता है.

पाचन को रखता है दुरुस्त

वर्तमान में खानपान के चलते काफी लोगों को पाचन से जुड़ी समस्याएं होने लगी हैं. ऐसे में लोगों को अपनी डाइट में करेमुआ साग को जरूर शामिल करना चाहिए. इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है और ये नेचुरल लेक्सटेसिव की तरह काम करता है.वहीं जिन लोगों का मेटाबॉलिज्म स्लो हो उनके लिए भी इसे खाना बहुत ही फायदेमंद होता है. जिससे पाचन तंत्र मजबूत रहता है.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments