Monday, June 8, 2026
Homeराज्यराजस्तान16 साल की लड़की से घर में घुसकर रेप: आरोपी ने...

16 साल की लड़की से घर में घुसकर रेप: आरोपी ने बदनाम करने की धमकी दी, परिवार आंगन में सो रहा था – Sikar News




सीकर जिले में 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ घर में घुसकर रेप करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने नामजद युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के पिता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि घटना 3 जून की रात की है। परिवार के लोग बाहर सो रहे थे। बेटी कमरे के अंदर सो रही थी। इस दौरान दूसरे गांव का रहने वाला आरोपी घर में घुस गया और बेटी से रेप किया। बेटी को बदनाम करने की धमकी दी। डर के कारण बेटी चुप रही। अगले दिन सुबह परिवार को आपबीती बताई। पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पीड़िता का मेडिकल करवाया जाएगा। 24 साल की युवती लापता सीकर जिले में 24 साल की युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के भाई ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि 4 जून की दोपहर उसकी बहन घर से बिना बताए कहीं पर चली गई। उसे कॉल किया गया तो सीकर जिले में ही एक गांव में जाने की बात कही। इसके बाद फोन भी स्विच ऑफ है और युवती वापस नहीं लौटी है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments