Last Updated:
हैदराबाद. आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम स्थित वाइजैग स्टील प्लांट में मंगलवार को हुए एक भीषण औद्योगिक हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य कर्मचारी घायल बताए जा रहे हैं. हादसे के बाद पूरे प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई और राहत एवं बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया.
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, प्लांट के एक उत्पादन इकाई में अचानक तकनीकी खराबी या विस्फोट जैसी घटना हुई, जिसके कारण वहां काम कर रहे कर्मचारी इसकी चपेट में आ गए. हादसे की तीव्रता इतनी अधिक थी कि मौके पर ही कई श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया.
यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…

