Thursday, June 11, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशआकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत: जालौन में एक घायल,...

आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत: जालौन में एक घायल, भैंस और तीन बकरियों की भी जान गई – Jalaun News




जालौन में गुरुवार शाम तेज आंधी और बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। इस घटना में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि एक भैंस और तीन बकरियों की भी जान चली गई। यह घटना थाना कोटरा क्षेत्र के मौजा हिलगना में हुई। जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम करीब पांच बजे शानू पठान पुत्र वहीद पठान और गोविंद दास यादव पुत्र गोपाल यादव, जो कस्बा कोटरा के निवासी हैं, खेत में बनी एक झोपड़ी के नीचे बैठे थे। इसी दौरान अचानक झोपड़ी के पास आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आकर दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बिजली गिरने से झोपड़ी में बंधी एक भैंस और तीन बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल दोनों घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज उरई पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने गोविंद दास यादव की गंभीर हालत देखते हुए उपचार शुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। शानू पठान का उपचार जारी है और उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी सदर ज्योति सिंह मेडिकल कॉलेज पहुंचीं। उन्होंने घायल युवक के उपचार की जानकारी ली और चिकित्सकों को इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। एसडीएम ने पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता का आश्वासन भी दिया। एसडीएम ज्योति सिंह ने बताया कि इस घटना को दैवीय आपदा की श्रेणी में दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मृतक के परिजनों को शासन द्वारा निर्धारित आर्थिक सहायता दिलाने और पशुहानि का आकलन कर मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments