Tuesday, June 16, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशकौशांबी में गंगा में तैरता मिला युवक का शव: पुलिस शिनाख्त...

कौशांबी में गंगा में तैरता मिला युवक का शव: पुलिस शिनाख्त में जुटी, पड़ोसी जिलों में भेजी गई तस्वीर – Kaushambi News




कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र स्थित संदीपन गंगा घाट पर मंगलवार सुबह एक 30 वर्षीय युवक का शव पानी में तैरता हुआ मिला। घाट पर मौजूद पुजारी और गंगा स्नान करने आए स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना कोखराज पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकाला और जांच-पड़ताल शुरू की। लगभग दो घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से शव की शिनाख्त नहीं करा पाई। शव की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोखराज थाना प्रभारी सी.बी. मौर्य ने बताया कि शव की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। उन्होंने आशंका जताई कि युवक का शव कहीं और से बहकर आया हो सकता है। पुलिस युवक के शव की शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा ले रही है। जनपद सहित पड़ोसी जिलों में भी मृत युवक की तस्वीरें भेजी गई हैं। ताकि उसकी पहचान हो सके।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments