अशोकनगर में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित री NEET UG 2026 मेडिकल प्रवेश परीक्षा दो केंद्रों पर आयोजित हो रहीं है। इसमें कुल 865 परीक्षार्थी दर्ज हैं। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक निर्धारित थी। परीक्षा के लिए शासकीय पीएम श्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस (नेहरू महाविद्यालय) और शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पठार को केंद्र बनाया गया था। सुबह 11 बजे से परीक्षार्थियों को केंद्रों में प्रवेश देना शुरू किया गया। दोनों केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सघन चेकिंग की गई। परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की सामग्री अंदर ले जाने की अनुमति नहीं थी। चेकिंग के दौरान रंगीन पानी की बोतलें, हाथों और गले में बंधे धागे, कलावा बाहर रखवाए गए। पेन भी अंदर ले जाने की अनुमति नहीं थी, जो परीक्षा हॉल में ही उपलब्ध कराए गए। प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों के दस्तावेजों की गहन जांच की गई। उनके पैसे, बैग और अन्य निजी सामान बाहर ही सुरक्षित रखवाए गए, जिसके लिए टोकन नंबर दिए गए थे। परीक्षा के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार केंद्रों का भ्रमण करते रहे। परीक्षा से एक दिन पहले ही सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं और कोतवाली थाने में कोचिंग संचालकों की बैठक भी आयोजित की गई थी। साथ ही नीट परीक्षा के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है जिसका नंबर भी जारी किया है।
Source link
अशोकनगर के दो केंद्रों पर 865 अभ्यर्थियों ने दी री-नीट: कलावा से पेन तक प्रतिबंधित; सघन जांच और सुरक्षा घेरे में हुई परीक्षा – Ashoknagar News
RELATED ARTICLES

