बदायूं शहर के व्यस्ततम फ्लाईओवर के एक्सपेंशन ज्वाइंट्स की मरम्मत के कारण भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। यातायात पुलिस ने शहर में करीब एक माह तक यह ‘नो-एंट्री’ व्यवस्था लागू की है। इसका उद्देश्य मरम्मत कार्य के दौरान यातायात को सुचारु बनाए रखना और जाम से बचना है। शहर में प्रवेश करने वाले भारी वाहनों को तीन प्रमुख स्थानों पर रोका जाएगा। इनमें बिल्सी मोड़, केशव चौकी (मंडी चौकी) और दातागंज तिराहा शामिल हैं, जिन्हें नो-एंट्री प्वाइंट बनाया गया है। बिल्सी मोड़ से भारी वाहनों को शहर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी, जबकि दातागंज तिराहे से पुलिस लाइन की ओर जाने पर भी रोक रहेगी। अलापुर और ककराला की ओर से आने वाले भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। ये वाहन केशव चौकी (मंडी चौकी) से मझिया मोड़, दातागंज तिराहा और शहीद भगत सिंह चौक (नवादा चौकी) होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। यातायात पुलिस ने यह व्यवस्था फ्लाईओवर बंद रहने की अवधि में शहर के अंदर जाम की स्थिति से बचने के लिए लागू की है। अधिकारियों ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित मार्गों का ही उपयोग करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। संतोख सिंह तिराहा से भामाशाह चौक (पुलिस लाइन) के बीच स्थित इस फ्लाईओवर पर एक्सपेंशन ज्वाइंट्स की मरम्मत का कार्य 22 जून से शुरू हुआ है। यह मरम्मत कार्य लगभग एक माह तक जारी रहेगा।
Source link
बदायूं में भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक: फ्लाईओवर मरम्मत के कारण एक महीने तक रहेगी नो-एंट्री – Badaun News
RELATED ARTICLES

