Wednesday, June 24, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशबालाघाट में बारिश की कमी, किसान चिंतित: पिछले साल से इस...

बालाघाट में बारिश की कमी, किसान चिंतित: पिछले साल से इस साल कम वर्षा; IMD के अनुसार हल्की बारिश की संभावना – Balaghat (Madhya Pradesh) News




बालाघाट जिले में मानसून की देरी से धान उत्पादक किसानों की चिंता बढ़ गई है। जून का अंतिम हफ्ते होने के बावजूद जिले में अब तक एक इंच भी बारिश दर्ज नहीं की गई है। पिछले साल की तुलना में इस साल 24 जून तक केवल 22 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई है, जबकि गत वर्ष इसी अवधि तक डेढ़ इंच से अधिक बारिश हो चुकी थी। बारिश के अभाव में किसान अपनी बोवनी शुरू नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने अपने खेत तैयार कर लिए हैं और खाद-बीज भी खरीद लिया है, लेकिन अब वे केवल मानसून के सक्रिय होने का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग, नई दिल्ली के क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल ने बालाघाट जिले के लिए पांच दिवसीय मध्यम अवधि मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। बिजली गिरने और आंधी-तूफान की संभावना जिला कृषि मौसम इकाई, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. धर्मेंद्र अगासे ने बताया कि 24 से 27 जून के दौरान जिले में मौसम में बदलाव आ सकता है। इस अवधि में हल्के बादल छाए रहने, हल्की वर्षा होने और कुछ स्थानों पर बिजली गिरने और आंधी-तूफान की संभावना है। कृषि विज्ञान केंद्र ने किसानों को सलाह दी है कि वे मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए अपने कृषि कार्यों की योजना बनाएं। साथ ही, बिजली गिरने या तेज हवाओं के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचें। 24 घंटों के 6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज पिछले 24 घंटों के दौरान जिले में औसतन 06 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इसमें बालाघाट तहसील में 01 मिलीमीटर, वारासिवनी में 07 मिलीमीटर, बैहर में 14 मिलीमीटर, लांजी में 00 मिलीमीटर, कटंगी में 00 मिलीमीटर, किरनापुर में 02 मिलीमीटर, खैरलांजी में 00 मिलीमीटर, लालबर्रा में 20 मिलीमीटर, बिरसा में 05 मिलीमीटर, परसवाड़ा में 12 मिलीमीटर और तिरोड़ी में 02 मिलीमीटर वर्षा शामिल है। सबसे ज्यादा बालाघाट में बारिश चालू वर्ष में 01 जून से 24 जून तक सबसे अधिक 41 मिलीमीटर वर्षा बालाघाट और वारासिवनी तहसील में दर्ज की गई है, जबकि सबसे कम 03 मिलीमीटर वर्षा खैरलांजी तहसील में रिकॉर्ड की गई है। वहीं बैहर में 37 मिलीमीटर, लांजी में 12 मिलीमीटर, कटंगी में 11 मिलीमीटर, किरनापुर में 06 मिलीमीटर, लालबर्रा में 31 मिलीमीटर, बिरसा में 08 मिलीमीटर, परसवाड़ा में 30 मिलीमीटर एवं तिरोड़ी में 21 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments