Friday, June 26, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशनरसिंहपुर युवा कांग्रेस ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका: अध्यक्ष बोले- जहां...

नरसिंहपुर युवा कांग्रेस ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका: अध्यक्ष बोले- जहां पर नया मास्टर प्लान लागू होना था, वहां सीएम ने जमीन खरीदी – Narsinghpur News




नरसिंहपुर में शुक्रवार शाम 7 बजे जिला युवा कांग्रेस ने सुभाष पार्क चौराहा पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री मोहन यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनका पुतला दहन किया। युवा कांग्रेस ने उज्जैन में हुए कथित भूमि घोटाले में भू-माफियाओं पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है। जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष विवेक पटेल ने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि मोहन यादव ने उज्जैन के उन चुनिंदा इलाकों में बड़े पैमाने पर जमीनें खरीदी हैं, जहां भविष्य में सरकारी विकास कार्य होने थे और नया मास्टर प्लान लागू होना था। पटेल ने दावा किया कि कुछ साल पहले तक मुख्यमंत्री के पास बेहद सीमित जमीन थी, लेकिन अब उनके पास करीब 168 एकड़ जमीन होने की बात सामने आ रही है। निष्पक्ष जांच और आय के स्रोत सार्वजनिक करने की मांग युवा कांग्रेस के नेताओं ने साफ कहा कि इस पूरे भूमि सौदे की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके। उन्होंने मांग की है कि मुख्यमंत्री की इस जमीन खरीद के वित्तीय स्रोतों (कमाई के जरिए) का खुलासा जनता के सामने सार्वजनिक रूप से किया जाए। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शामिल हुए कांग्रेसी कार्यकर्ता इस विरोध प्रदर्शन में रुद्रेश तिवारी, अस्सू नेमा, बॉबी खान, मुकेश कटारे, आशीष राजवैद्य, धनीराम पटेल, विजय आजाद, अरविंद चौबे, बुद्धिप्रकाश विश्वकर्मा, अभय राय, छोटू त्रिवेदी सहित मिक्की राय, मयंक साहू, जितेंद्र लोधी, शुभम ठाकुर और भारी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने एक सुर में कहा कि जब तक इस मामले की सच्चाई सामने नहीं आती, उनका विरोध जारी रहेगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments