Thursday, July 2, 2026
Homeराज्यदिल्लीभास्कर अपडेट्स: जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आए 5.3...

भास्कर अपडेट्स: जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आए 5.3 तीव्रता के भूकंप का असर




जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में बुधवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में था, जहां रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.3 दर्ज की गई। भूकंप रात करीब 11:27 बजे आया। झटके महसूस होते ही कई लोग एहतियातन घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, अब तक जम्मू-कश्मीर या अफगानिस्तान में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। जानकारी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में 185 किलोमीटर की गहराई में था। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है। आज की अन्य बड़ी खबरें… गुजरात में 19 विदेशी तस्करों को 20-20 साल की सजा; ₹575 की हेरोइन पाकिस्तान से तस्करी कर लाए थे गुजरात के भुज की विशेष NDPS अदालत ने ₹575 करोड़ की हेरोइन तस्करी के तीन मामलों में 18 पाकिस्तानी और एक अफगान नागरिक को 20-20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने सभी दोषियों पर ₹2-2 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। मामला 2020 से 2022 के बीच कच्छ के जखाऊ तट के रास्ते पाकिस्तान से हेरोइन की तस्करी का है। गुजरात ATS और भारतीय तटरक्षक बल ने तीन अलग-अलग कार्रवाई में 115 किलो हेरोइन जब्त की थी। अदालत ने कहा कि आरोपी सुनियोजित साजिश के तहत भारत में नशा फैलाकर देश की आंतरिक सुरक्षा को नुकसान पहुंचाना चाहते थे। ‘एअर इंडिया ने मुंबई-लंदन रूट पर बोइंग 787-9 विमान उतारा एअर इंडिया ने मुंबई-लंदन रूट पर अपना बिल्कुल नया और आधुनिक बोइंग 787-9 विमान उतार दिया है, जिसमें पहली बार ‘प्रीमियम इकोनॉमी’ क्लास की सुविधा शुरू की गई है। अब यात्रियों के पास बिजनेस, प्रीमियम इकोनॉमी और इकोनॉमी क्लास चुनने का ऑप्शन होगा। 296 सीटों वाले इस नए विमान में आम आदमी की सुविधा से जुड़ी कई खास बातें हैं- हर सीट पर मोबाइल-लैपटॉप चार्ज करने के लिए USB और AC पावर आउटलेट दिए गए हैं और यात्री अपने खुद के ब्लूटूथ हेडफोन को फ्लाइट के एंटरटेनमेंट सिस्टम से कनेक्ट करके 3000 घंटे से ज्यादा की फिल्मों और गानों का मजा ले सकते हैं। साथ ही फ्लाइट में खाना, आरामदायक बिस्तर और नए डिजाइन वाली ट्रैवल किट भी मिलेगी। एयर इंडिया भारत के अलग-अलग शहरों से UK (लंदन और बर्मिंघम) के लिए हर हफ्ते ऐसी 57 नॉन-स्टॉप फ्लाइट्स चलाती है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments