Friday, July 3, 2026
Homeबिज़नेसबियर बनाने वाली विदेशी कंपनी का तगड़ा प्‍लान, 6600 करोड़ जुटाने की...

बियर बनाने वाली विदेशी कंपनी का तगड़ा प्‍लान, 6600 करोड़ जुटाने की तैयारी


Last Updated:

Carlsberg India Ipo : डेनमार्क की बियर कंपनी कार्ल्‍सबर्ग इंडिया ने भारतीय बाजार में अपनी यूनिट को लिस्‍ट कराने का प्‍लान बनाया है. कंपनी आईपीओ के जरिये 6,600 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है. कार्ल्‍सबर्ग की भारतीय ब्रेवरेज बाजार पर 22 फीसदी हिस्‍सेदारी और यह दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है.

Zoom

कार्ल्‍सबर्ग इंडिया का आईपीओ 2026 के आखिर तक आने की संभावना है.

नई दिल्‍ली. बियर बनाने वाली डेनमार्क की कंपनी कार्ल्‍सबर्ग (Carlsberg) ने भारत में अपना कारोबार बढ़ाने के लिए धांसू प्‍लान बनाया है. कंपनी ने शेयर बाजार से करीब 6,600 रुपये जुटाने की तैयारी भी गुप्‍त रूप से शुरू कर दी है. इस कंपनी का भारतीय बेवरेज मार्केट पर 22 फीसदी कब्‍जा है और दूसरी सबसे ज्‍यादा हिस्‍सेदारी वाली कंपनी है. कार्ल्‍सबर्ग ने आईपीओ के जरिये भारतीय शेयर बाजार से 70 करोड़ डॉलर यानी करीब 6.6 हजार करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी चुपके से शुरू कर दी है.

मामले से जुड़े सूत्रों का कहना है कि कार्ल्‍सबर्ग की मूल स्‍वामित्‍व कंपनी डैनिश ब्रेवर ने इस साल के आखिर तक अपनी लिस्टिंग का प्‍लान बनाया है. हालांकि, इस बारे में अधिक जानकारी देने से इनकार किया है, क्‍योंकि यह गोपनीय बताया जा रहा है. कार्ल्‍सबर्ग फिलहाल कोटक महिंद्रा कैपिटल के साथ मिलकर काम कर रही है. इसके अलावा जेपी मॉर्गन चेज और सिटीग्रुप इंक के सहयोग से भी आईपीओ पर काम कर रही है.

पिछले साल ही शुरू कर दिया था काम
मनीकंट्रोल ने 16 सितंबर, 2025 को ही कार्ल्‍सबर्ग को लेकर खुलासा कर दिया था कि कंपनी ने अपनी भारतीय इकाई को शेयर बाजार में लिस्‍ट कराने की कोशिश में है. इसके बाद 6 नवंबर, 2025 को भी बताया था कि कंपनी ने जेपी मॉर्गन और सिटी ग्रुप को अपने प्रस्‍तावित आईपीओ के लिए एडवाइजर चुना है. अब मामले से जुड़े सूत्रों का कहना है कि आईपीओ के साइज, स्‍ट्रक्‍चर और टाइमिंग को जानकारी अभी नहीं सामने आई है. इस आईपीओ के साथ ही कार्ल्‍सबर्ग इस साल बाजार में कदम रखने वाली तीसरी बड़ी कंपनी बन जाएगी. इससे पहले एनएसई और जियो ने अपना आईपीओ लाने का ऐलान किया था.

88.5 हजार करोड़ का आईपीओ
कार्ल्‍सबर्ग का नाम सामने आने के बाद इस साल 12 कंपनियां सामने आ चुकी हैं, जो आने वाले समय में 9 अरब डॉलर से भी ज्‍यादा यानी करीब 88,500 करोड़ रुपये का आईपीओ लॉन्‍च करने वाली हैं. प्राइमडाटाबेस के अनुसार, यह आंकड़ा पिछले साल जुलाई में दाखिल किए गए 70 हजार करोड़ के आईपीओ लक्ष्‍य से भी कहीं ज्‍यादा है. तब 32 कंपनियों ने अपने डॉक्‍यूमेंट जमा कराए थे.

कार्ल्‍सबर्ग दूसरी बड़ी कंपनी
कार्ल्‍सबर्ग इंडिया बेवरेज कारोबारी से जुड़ी देश की दूसरी बड़ी कंपनी है. इस कंपनी की भारतीय बाजार में कुल हिस्‍सेदारी 22 फीसदी है. इसकी मूल कंपनी दानिश फर्म ने भारत में साल 2007 में प्रवेश किया था, जो देशभर में 14 ब्रेवरीज चलाती है. इसमें से 8 प्‍लांट तो कंपनी के ही हैं, जबकि 6 प्‍लांट को अन्‍य मैन्‍युफैक्‍चरिंग यूनिट से कॉन्‍ट्रैक्‍ट के जरिये चलाया जा रहा है. फिलहाल कंपनी हर साल बड़ी मात्रा में अपने प्रोडक्‍ट भारत में बेचती है.

About the Author

authorimg

Pramod Kumar Tiwari

प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्‍वेस्‍टमेंट टिप्‍स, टैक्‍स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments