Thursday, July 2, 2026
Homeराज्यबिहारमोहर्रम में कट्टा लहराने वाले का पिता गिरफ्तार: हथियार छुपाने का...

मोहर्रम में कट्टा लहराने वाले का पिता गिरफ्तार: हथियार छुपाने का आरोप, पूर्णिया पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेजा; मुख्य आरोपी फरार – Purnia News




पूर्णिया जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र में मोहर्रम के दौरान भीड़भाड़ वाली जगह पर कट्टा लहराने और फायरिंग करने का एक वीडियो सामने आया था। अब इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के पिता को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। लेकिन मुख्य आरोपी अभी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। व्हाट्सएप पर मिला था वीडियो मीरगंज थानाध्यक्ष रौशन सिंह को व्हाट्सएप पर फायरिंग का वायरल वीडियो प्राप्त हुआ था। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वीडियो का सत्यापन कराया गया, जिसमें फायरिंग करने वाले की पहचान मीरगंज थाना क्षेत्र निवासी मोहम्मद आशिक, पिता मोहम्मद जुद्दीन साह के रूप में हुई। आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला वीडियो के आधार पर मीरगंज थाना में कांड संख्या 80/26 दर्ज कर आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी), 26 और 35 के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गुरुवार को उसके घर पर छापेमारी की। घर से बरामद हुआ देसी कट्टा छापेमारी के दौरान मोहम्मद आशिक घर पर नहीं मिला और फरार पाया गया। हालांकि, पुलिस ने उसके घर से एक देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किया। हथियार छिपाकर रखने के आरोप में उसके पिता मोहम्मद जुद्दीन साह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मुख्य आरोपी की तलाश जारी मीरगंज थाना प्रभारी रौशन सिंह ने बताया कि कट्टा लहराकर फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस जल्द ही उसे गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments