Tuesday, July 14, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशटिन्नू और सुभाष को आज रिमांड पर लेगी पुलिस: चढ़ावा चोरी...

टिन्नू और सुभाष को आज रिमांड पर लेगी पुलिस: चढ़ावा चोरी के मामले में अयोध्या में पोस्टर वार, 8 आरोपी 27 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे – Ayodhya News




राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपी टिन्नू यादव और सुभाष को रिमांड पर लेने के लिए अयोध्या पुलिस कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल करेगी। रिमांड मिलने के बाद आरोपियों से पूछताछ करके पूरे मामले का फिजिकल वेरिफिकेशन करेगी। इससे पहले सोमवार को सभी 8 आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया। स्पेशल कोर्ट की जज प्रतिभा नारायण ने सभी आरोपियों की न्यायिक हिरासत 14 दिन (27 जुलाई तक) के लिए बढ़ा दी। इससे पहले, पुलिस ने आरोपी अविनाश, अनुकल्प, लवकुश और करुणेश को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। चढ़ावा चोरी के आरोपियों को फैजाबाद जेल में अलग-अलग बैरक में रखा गया है। वहीं, चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने यूपी, केंद्र सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया। यूपी सरकार की तरफ से बनाई गई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) से अब तक की जांच की स्टेटस रिपोर्ट मांगी। कहा- रिपोर्ट में जांच अधिकारियों के बारे में भी बताएं। कोर्ट ने मामले से जुड़े CCTV सुरक्षित रखने का भी निर्देश दिया। सरकार की तरफ से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा- स्टेटस रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में पेश की जाएगी। इस पर कोर्ट ने साफ किया कि रिपोर्ट में SIT के गठन और उसकी संरचना की पूरी जानकारी होनी चाहिए। कोर्ट ने अगली सुनवाई 20 जुलाई को तय की। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच 4 अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। याचिकाओं में जांच CBI को सौंपने के अलावा मंदिर में दान के प्रबंधन से जुड़े अलग-अलग विषयों की समीक्षा के लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाने की मांग की गई है। राम मंदिर से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments