Saturday, July 25, 2026
Homeफूड149 रुपये में मिलेगा हेल्दी और टेस्टी सैंडविच, पूर्णिया के इस कैफे...

149 रुपये में मिलेगा हेल्दी और टेस्टी सैंडविच, पूर्णिया के इस कैफे की हो रही खूब चर्चा


होमफोटोलाइफ़फूड

149 रुपये में मिलेगा हेल्दी और टेस्टी सैंडविच, इस कैफे की हो रही खूब चर्चा

Last Updated:

अगर आप स्वाद के साथ सेहत का भी ख्याल रखते हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो पूर्णिया का यह खास कैफे आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है. शहर के मरंगा स्थित बी कैफे (Becafe) में मिलने वाला पालक और स्वीट कॉर्न से तैयार स्पेशल सैंडविच इन दिनों फूड लवर्स के बीच खूब लोकप्रिय हो रहा है. स्वाद, पोषण और क्रिस्पी टेक्सचर का शानदार मेल इस सैंडविच को खास बनाता है, यही वजह है कि इसे खाने के लिए लोग दूर-दूर से यहां पहुंच रहे हैं.

आप भी सैंडविच खाने के शौकीन हैं? कुछ नया व हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं, तो पूर्णिया में एक ऐसी जगह है जो इन दिनों शहरवासियों के बीच काफी लोकप्रिय हो रही है. पूर्णिया के मरंगा स्थित माफा पेट्रोलियम परिसर में मौजूद बी कैफे (Becafe) अपने खास ‘पालक और मक्का (कॉर्न) सैंडविच’ के लिए चर्चा में है.

दावा किया जा रहा है कि यह पूरे पूर्णिया में इकलौता ऐसा कैफे है. जहां यह अनूठा और सेहतमंद सैंडविच परोसा जाता है. स्वाद और सेहत के इस बेहतरीन कॉम्बिनेशन का लुत्फ उठाने के लिए दूर-दूर से लोग यहां आ रहे हैं.

कैफे में नियमित रूप से आने वाले ग्राहक अरशद, अभिनव और संजीव बताते हैं कि पूर्णिया की किसी अन्य दुकान या रेस्तरां में मक्का और पालक से बना सैंडविच नहीं मिलता. बी कैफे का यह सैंडविच न सिर्फ स्वाद में लाजवाब है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है. यही वजह है कि एक बार यहां आने के बाद लोग इस स्वाद के मुरीद हो जाते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इस खास सैंडविच को तैयार करने की विधि भी बेहद दिलचस्प है. सबसे पहले पालक और मक्का (स्वीट कॉर्न) के विशेष पेस्ट को बटर के साथ ब्रेड पर अच्छी तरह मिक्स करके स्प्रेड किया जाता है. इसके बाद इसे क्रिस्पी होने तक पूरी तरह रोस्ट किया जाता है. गरमा-गरम और क्रंची सैंडविच जब ग्राहकों के सामने परोसा जाता है, तो इसका स्वाद उनके जायके को बदल देता है.

अगर आप भी इस अनोखे सैंडविच का स्वाद चखना चाहते हैं, तो पूर्णिया के मरंगा स्थित माफा पेट्रोल पंप परिसर के ‘बी कैफ़े’ में आ सकते हैं. यहां आपको यह स्पेशल सैंडविच मात्र 149 रुपये में मिल जाएगा. ‘बी कैफे’ के संचालक मयंक आनंद बताते हैं कि उनके कैफे में सबसे ज्यादा डिमांड इसी पालक-मक्का सैंडविच की होती है.

इसके अलावा यहां एक से बढ़कर एक कॉफी के ऑप्शंस भी उपलब्ध हैं. यदि आप घर बैठे इसका स्वाद लेना चाहते हैं, तो कैफे के मोबाइल नंबर 9155655597 पर कॉल करके अपना ऑर्डर भी बुक करा सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments