Friday, August 7, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशकोल हैंडलिंग प्लांट से चोरी करने वाला गिरफ्तार: लोहे का कबाड़,...

कोल हैंडलिंग प्लांट से चोरी करने वाला गिरफ्तार: लोहे का कबाड़, एंगल और रोलर समेत सामग्री बरामद; अन्य चोरियों के खुलासे की आशंका – Singrauli News




सिंगरौली जिले में एनसीएल की जयंत परियोजना के सीएचपी (कोल हैंडलिंग प्लांट) क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से भारी मात्रा में चोरी का लोहे का कबाड़, एंगल और रोलर सहित अन्य सामग्री बरामद की है। एनसीएल जयंत सुरक्षा विभाग ने सीएचपी क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के मद्देनजर विशेष निगरानी और खोजबीन अभियान शुरू किया था। इसी क्रम में 3 अगस्त को सुरक्षा टीम ने तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान स्थानीय लोगों से सूचना मिली कि सीएचपी के पास रेलवे पटरी किनारे रहने वाले राधे सोनी के मकान में चोरी का भारी मात्रा में लोहे का कबाड़ रखा हुआ है। सूचना मिलने पर सुरक्षा विभाग ने तत्काल जयंत पुलिस चौकी को सूचित किया। पुलिस ने उसी रात मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और प्रकरण में एफआईआर दर्ज की। संदिग्ध के घर के बाहर पुलिस बल भी तैनात किया गया। इसके बाद 5 अगस्त को जयंत पुलिस ने दबिश देकर आरोपी राधे सोनी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके घर से सीएचपी क्षेत्र से चोरी की गई सामग्री बरामद हुई, जिसे जब्त कर पुलिस चौकी में जमा कराया गया। पुलिस आरोपी से चोरी की अन्य घटनाओं और संभावित सहयोगियों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments