Tuesday, September 22, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशशाजापुर में फर्जी शेयर ट्रेडिंग एडवाइजरी का भंडाफोड़: कोचिंग सेंटर की...

शाजापुर में फर्जी शेयर ट्रेडिंग एडवाइजरी का भंडाफोड़: कोचिंग सेंटर की आड़ में चल रहा था कॉल सेंटर, 12 पर FIR, 6 हिरासत में – shajapur (MP) News




शाजापुर के लालघाटी थाना क्षेत्र के काशी नगर स्थित एक्मेविजन कोचिंग सेंटर की आड़ में चल रहे फर्जी शेयर ट्रेडिंग एडवाइजरी और कॉल सेंटर के मामले में पुलिस ने जांच के बाद बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में कुल 12 लोगों के खिलाफ धारा 318(4), 61(2), 62 बीएनएस और 66(D) आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। प्रकरण दर्ज होने के बाद पुलिस ने 6 आरोपियों को हिरासत में लिया है, जबकि मुख्य आरोपियों सहित 6 आरोपी फरार है। पुलिस के अनुसार 27 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि काशी नगर स्थित एक्मेविजन कोचिंग सेंटर की आड़ में अवैधानिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सूचना पर प्रधान आरक्षक राकेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सेंटर की पहली मंजिल के एक कमरे में कुछ युवक मोबाइल फोन के जरिए लोगों से निवेश के संबंध में बातचीत करते मिले। मौके पर टेबल से 7 स्मार्ट मोबाइल, 6 कीपैड मोबाइल और कुछ दस्तावेज भी मिले थे। पुलिस ने मौके पर मौजूद जयसिंह, कुलदीप, संदीप, पवन, धर्मेंद्र, आकाश और राजकुमार से पूछताछ की, लेकिन वे कमरे में चल रही गतिविधियों के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। पुलिस ने मोबाइल और दस्तावेज जब्त कर जांच शुरू की थी। प्रारंभिक कार्रवाई के बाद युवकों को पूछताछ के लिए नोटिस पर छोड़ा गया था। इनको लिया हिरासत में लालघाटी थाना प्रभारी अर्जुन सिंह मुजाल्दे के अनुसार पुलिस ने प्रकरण दर्ज होने के बाद कुलदीप पिता सजन सिंह धाकड़ निवासी सुनेरा, विशाल पिता दिलीप सिंह निवासी घरटखेड़ी, संदीप कराड़ा पिता प्रकाश सिंह कराड़ा निवासी घरटखेड़ी, राजकुमार पिता ज्ञान सिंह गुर्जर निवासी घरटखेड़ी, विकास पिता दिलीप सिंह निवासी घरटखेड़ी तथा प्रवीण पिता दुले सिंह गोयल निवासी सतगांव, हाल चाचाखेड़ी को हिरासत में लिया है। 20 जून से 3 हजार रुपए महीने में लिया था ऑफिस जांच के दौरान कुलदीप पिता सजन सिंह धाकड़ से पूछताछ में सामने आया कि उसने अपने साथी विकास के साथ मिलकर यह ऑफिस 20 जून 2026 से 3 हजार रुपए प्रतिमाह किराए पर लिया था। पुलिस के अनुसार कुलदीप ने बताया कि वह साहिल मंसुरी और फहीम गोरी के निर्देशन में शेयर ट्रेडिंग संबंधी एडवाइजरी चला रहा था।एडवाइजरी संचालित करने के लिए उनके पास कोई वैधानिक दस्तावेज नहीं था। 6 आरोपी फरार, पुलिस कर रही तलाश मामले में जयसिंह, पवन सोन्ती, धर्मेंद्र गोयल, आकाश गुर्जर, फहीम गोरी और साहिल मंसुरी निवासी शाजापुर फरार हैं। पुलिस इनकी तलाश कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि विशेष रूप से फहीम और साहिल की गिरफ्तारी के बाद नेटवर्क से जुड़े बैंक खातों और पूरे आर्थिक लेनदेन की जानकारी सामने आने की उम्मीद है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments