Thursday, August 13, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशइंजेक्शन के लिए अनिका की जंग: आखिरी रकम के लिए मां-बाप...

इंजेक्शन के लिए अनिका की जंग: आखिरी रकम के लिए मां-बाप की दौड़ जारी, कोर्ट में देना है डॉक्यूमेंट्स – Indore News




दुर्लभ बीमारी से ग्रसित मासूम अनिका की इंजेक्शन के लिए जंग जारी है। माता-पिता रोजाना पैसा जमा करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। अनिका का इलाज तभी ही संभव हो सकेगा जब अमेरिका से उसका इंजेक्शन आएगा। डॉलर और रुपए के एक्सचेंज रेट में बदलाव होने के कारण 9 करोड़ का इंजेक्शन 9.50 करोड़ से ज्यादा हो गया है। ऐसे में उनका संघर्ष भी बढ़ गया है। 9 महीनों से जारी है माता-पिता की क्राउड फंडिंग माता-पिता के संघर्ष की बात करें तो उनका इस संघर्ष को 9 महीने से भी ज्यादा हो चुके हैं। इंदौर से शुरू हुआ उनका ये संघर्ष उन्हें इंदौर के अलावा दूसरे राज्य तक ले गया। वहां भी उन्होंने क्राउड फंडिंग के माध्यम से अपनी बेटी के लिए पैसा जमा किया। इसके अलावा माता-पिता कई सिलेब्रिटी के पास पहुंचे और उनसे मदद की अपील के वीडियो तक बनवाकर उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग उनकी बेटी की मदद कर सकें। 8 करोड़ से ज्यादा हो चुका है जमा अनिका की मां सरिता शर्मा और प्रवीण शर्मा ने बताया कि अनिका के इलाज के लिए अब तक 8 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि क्राउड फंडिंग के माध्यम से एकत्रित की जा चुकी है, लेकिन अभी भी वह अपने लक्ष्य से दूर है। उन्हें अभी भी 50 लाख से ज्यादा राशि की जरूरत है। जिसके लिए वे लगातार कोशिश कर रहे हैं। मां-पिता का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि इस महीने रक्षाबंधन तक लक्ष्य पूरा कर बेटी का इलाज शुरू होने की संभावना है। मंगलवार को ही हुई थी सुनवाई अब अनिका के इलाज की इस लड़ाई में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच अब उम्मीद की एक नई किरण बनकर सामने आई है। मामले में एडवोकेट चंचल गुप्ता और लखन शर्मा की ओर से दायर याचिका पर मंगलवार को सुनवाई हुई। कोर्ट ने अनिका की स्थिति को देखते हुए सरकार से मौजूदा 50 लाख रुपए की सहायता से आगे भी आर्थिक मदद की संभावनाएं तलाशने की अपेक्षा की है। अब अनिका के इलाज की इस लड़ाई में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच अब उम्मीद की एक नई किरण बनकर सामने आई है। मामले में एडवोकेट चंचल गुप्ता और लखन शर्मा की ओर से दायर याचिका पर मंगलवार को सुनवाई हुई थी। कोर्ट ने अनिका की स्थिति को देखते हुए सरकार से मौजूदा 50 लाख रुपए की सहायता से आगे भी आर्थिक मदद की संभावनाएं तलाशने की अपेक्षा की है। कोर्ट में देना है डॉक्यूमेंट्स इधर, अनिका के माता-पिता ने बताया कि कोर्ट में अनिका और उससे संबंधित कुछ डॉक्यूमेंट्स है जिन्हें देना है। जिसमें ये बताना है कि उनके हाथों में कितनी राशि आएगी। क्योंकि अनिका के लिए जमा की गई 8 करोड़ से ज्यादा की राशि बैंक खाते सहित अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर है। यहां विथड्रोल के बाद कितनी राशि उनके हाथ में आएगी। वजन भी एक चुनौती अनिका शर्मा को इंजेक्शन देने के लिए उसका वजन 13.5 किलोग्राम से कम हो चाहिए। अभी अनिका का वजन 11.2 किलो हो चुका है और उसके वजन को कंट्रोल रखने के लिए भी मात-पिता संघर्ष कर रहे है। काफी वक्त तक अनिका को लिक्विड डाइट पर रखा था, जिसकी वजह से वह कमजोर हो गई थी। ऐसे उसे अब दाल, चाय-बिस्किट आदि खाने में दिया जा रहा है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments