Lava ने Virat V1 सीरीज में एक और सस्ता फोन लॉन्च कर दिया है। देसी कंपनी का यह फोन 6000mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है। इससे पहले कंपनी इस सीरीज में Lava Virat V1 4G और Lava Virat V1 5G फोन पेश कर चुकी है। ये दोनों फोन अल्ट्रा लो बजट प्राइस में आते हैं। लावा का यह नया 5G फोन प्रो मॉडल में पेश किया गया है। इस फोन का लुक और डिजाइन स्टैंडर्ड मॉडल से अलग है।
Lava Virat V1 Pro की कीमत
लावा का यह फोन एक ही स्टोरेज वेरिएंट- 6GB RAM + 128GB में आता है। फोन की कीमत 15,999 रुपये है। इसे दो कलर ऑप्शन- Spiti Frost और Sikkim Midnight में पेश किया गया है। फोन की पहली सेल 31 अगस्त को दिन के 12 बजे ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर आयोजित की जाएगी। कंपनी फोन की खरीद पर 2,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट ऑफर कर रही है। डिस्काउंट के बाद यह फोन 13,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
Lava Virat V1 Pro 5G के फीचर्स
देसी ब्रांड के इस फोन में 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन 720 x 1600 पिक्सल है। इस फोन को Unisoc T8200 5G चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया है। फोन में 6GB रैम और 128GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। इसकी रैम को वर्चुअली 12GB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। वहीं, फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाई जा सकती है।
| Lava Virat V1 Pro 5G | फीचर्स |
| डिस्प्ले | 6.75 इंच, 120Hz |
| प्रोसेसर | Unisoc T8200 |
| स्टोरेज | 6GB, 128GB |
| बैटरी | 6000mAh |
| कैमरा | 50MP AI dual camera |
| OS | Android 16 |
Virat V1 Pro 5G में स्टॉक Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेगा। यह फोन IP64 रेटिंग के साथ आता है, जिसकी वजह से धूल और पानी में फोन खराब नहीं होगा। इसमें 6000mAh की बैटरी के साथ 15W USB Type C चार्जिंग फीचर दिया गया है। फोन के बैक में 50MP का AI डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। बैक पैनल में LED फ्लैश लाइट दी गई है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें एक HD कैमरा मिलेगा। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें – Samsung Galaxy S26 FE का रेंडर लॉन्च से पहले लीक, तीन कलर में आएगा सैमसंग का फ्लैगशिप फोन

