सीकर जिले में रात के समय 18 साल की युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती अपने साथ डॉक्यूमेंट्स भी लेकर गई है। सुबह जब परिवार के लोग जागे तो उन्हें युवती घर पर नहीं मिली। परिवार के लोगों ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पिता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनकी बेटी की उम्र 18 साल है। 1 सितंबर की रात बेटी घर पर ही थी। रात करीब 11 से 12 बजे के बीच परिवार के सभी सदस्य सो गए थे। सुबह 5 बजे के करीब जागे तो घर पर 18 साल की बेटी नहीं मिली। युवती के कागजात भी घर से गायब थे। परिवार ने युवती की सहेलियों से भी जानकारी जुटाई लेकिन कुछ पता नहीं चला। अब परिवार ने एक युवक पर शक जताया है, जो रहने वाला तो दूसरे गांव का है लेकिन अपने ननिहाल में रहकर खुद का ही कोई काम कर रहा है। जिस दिन से युवती लापता है, उसी दिन से युवक गायब है। उसने अपने काम पर भी साथियों को छोड़ा हुआ है। पुलिस ने नामजद युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। 17 साल की नाबालिग भी लापता सीकर में 17 साल की नाबालिग लड़की के भी लापता होने का मामला सामने आया है। जिनके परिजनों का कहना है कि तीन दिन पहले उनकी बेटी रात के समय घर से बिना बताए कहीं पर चली गई। जिसका अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है।
Source link

