उमरिया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का कॉलर वाला हाथी मैहर वन मंडल की गोरसरी पहाड़ी तक पहुंच गया है। इसके बाद BTR प्रबंधन ने उसकी निगरानी बढ़ा दी है। हाथी की सुरक्षा और किसी भी तरह के नुकसान से बचने के लिए बांधवगढ़ से विशेषज्ञ अधिकारी-कर्मचारियों की टीम मैहर पहुंची है। यह टीम लगातार हाथी की गतिविधियों पर नजर रख रही है। जानकारी के अनुसार, बांधवगढ़ का कॉलर नंबर-4 हाथी पहले अनूपपुर से रेस्क्यू करके लाया गया था। तब उसे रेडियो कॉलर पहनाकर जंगल में छोड़ा गया था। खितौली के जंगल में घूमने के बाद यह हाथी जंगल के रास्ते मैहर वन मंडल की गोरसरी पहाड़ी तक पहुंच गया। हाथी की लोकेशन लगातार ट्रेस की जा रही कॉलर लगा होने के कारण हाथी की लोकेशन लगातार ट्रेस की जा रही है। उसकी निगरानी के लिए बांधवगढ़ से क्षेत्र संचालक, उपसंचालक, सहायक संचालक और तीन रेंजर समेत करीब 26 अधिकारी-कर्मचारी तैनात किए गए हैं। टीम के साथ दो हाथी रामा और सूर्या, साथ ही चार महावत भी निगरानी में लगे हैं। BTR की टीम ने बढ़ाई निगरानी बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक अनुपम सहाय ने बताया कि कॉलर वाला हाथी अभी मैहर के जंगलों में है और पूरी तरह स्वस्थ है। BTR की टीम लगातार उसकी ट्रैकिंग कर रही है। हाथियों की निगरानी और उनके व्यवहार की जानकारी रखने वाले विशेषज्ञ कर्मचारियों को मौके पर तैनात किया गया है, ताकि हाथी की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ग्रामीणों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सके।
Source link
मैहर के गोरसरी पहाड़ी पर पहुंचा कॉलर वाला हाथी: BTR ने बढ़ाई निगरानी; 26 अधिकारी-कर्मचारी और दो ‘कुमकी’ हाथी कर रहे ट्रेस – Umaria News
RELATED ARTICLES

