Sunday, September 13, 2026
Homeफूडचावल के साथ बनाएं तड़के वाली हरी धनिया की चटनी, नोट करें...

चावल के साथ बनाएं तड़के वाली हरी धनिया की चटनी, नोट करें रेसिपी


Last Updated:

Dhaniya Chutney Recipe: अब तक आप धनिया के चटनी को दाल चावल के साथ चखने के रूप में खाते होंगे. लेकिन आज जो हरी धनिया की चटनी की रेसिपी यहां हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं, वो ऐसी है कि आपको सब्जी दाल बनाने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी. इसका चटपटा और तीखा स्वाद आपके बोरिंग से खाने को मिनटों में कई गुना ज्यादा मजेदार बना देगा.

ख़बरें फटाफट

Zoom

Dhaniya Chutney Recipe: कई बार घर में सब्जी दाल होने पर भी कुछ भी बनाने का मन नहीं करता है. ऐसे में कोई शॉर्टकट रेसिपी पता हो तो बाहर से अनहेल्दी खाना खाने से बचा जा सकते हैं. ऐसे में हरी धनिया की तड़के वाली चटनी बेहतरीन विकल्प साबित होती है. ये चटनी स्वाद में तीखी, चटपटी और खुशबूदार होती है, जो साधारण चावल, पराठे, रोटी या खिचड़ी का स्वाद कई गुना बढ़ा देती है.

खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए किसी खास सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती. हरा धनिया, प्याज, लहसुन और कुछ मसालों से तैयार होने वाली ये चटनी कुछ ही मिनटों में बनकर तैयार हो जाती है. ऊपर से डाला गया जीरे का तड़का और नींबू का रस इसके स्वाद को और भी खास बना देता है. अगर आप भी रोज-रोज एक जैसा खाना खाकर बोर हो गए हैं, तो इस आसान रेसिपी को जरूर ट्राई करें. एक बार इसे चावल के साथ खा लिया, तो बार-बार बनाने का मन करेगा.

तड़के वाली हरी धनिया की चटनी की रेसिपी
सामग्री
1 कप ताजा हरा धनिया
1 से 2 प्याज (कटा हुआ)
7 से 8 हरी मिर्च
10 से 12 लहसुन की कलियां
1/2 चम्मच भुना जीरा पाउडर
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
स्वादानुसार नमक
2 बड़े चम्मच सरसों का तेल या सामान्य तेल
1 चम्मच साबुत जीरा
आधे नींबू का रस

बनाने की विधि
सबसे पहले हरा धनिया अच्छी तरह धोकर साफ कर लें. इसके बाद प्याज, लहसुन और हरी मिर्च के साथ मिक्सर जार में डालें. सभी चीजों को बारीक नहीं बल्कि थोड़ा दरदरा पीस लें, ताकि चटनी का स्वाद और बनावट बनी रहे.

अब इस मिश्रण को एक बाउल में निकाल लें. इसमें स्वादानुसार नमक, भुना जीरा पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें.

फिर एक छोटे पैन में तेल गर्म करें. जब तेल गर्म हो जाए, तो उसमें साबुत जीरा डालें और उसे चटकने दें. तैयार तड़के को चटनी के ऊपर डाल दें.  इससे चटनी में शानदार खुशबू और स्वाद आ जाएगा.

आखिर में आधे नींबू का रस निचोड़ें और सभी सामग्री को अच्छी तरह मिला लें. अब आपकी तड़के वाली हरी धनिया की चटनी तैयार है. इसे गर्म चावल, रोटी, पराठे या दाल-चावल के साथ परोसें और इसके चटपटे स्वाद का आनंद लें.

About the Author

authorimg

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह एक अनुभवी लाइफस्टाइल पत्रकार हैं, जिनके पास डिजिटल मीडिया और कंटेंट लेखन के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से…

और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments