Thursday, September 17, 2026
Homeटेक्नोलॉजीApple Watch Ultra 4, Watch Series 12 हुई पेश, मिलेंगे एडवांस हेल्थ...

Apple Watch Ultra 4, Watch Series 12 हुई पेश, मिलेंगे एडवांस हेल्थ फीचर्स


Apple ने अपने सालाना इवेंट में iPhone 18 Pro सीरीज और पहले फोल्डेबल आईफोन के साथ-साथ Apple Watch Ultra 4 और Apple Watch Series 12 भी पेश किए हैं। एप्पल के ये वियरेबल डिवाइसेज एडवांस हेल्थ सेंसर्स और नए S11 चिप के साथ आते हैं। ये दोनों एप्पल वॉच नए WatchOS 27 पर काम करते हैं।

कितनी है कीमत?

एप्पल वॉच सीरीज 12 की कीमत 399 डॉलर से शुरू होती है। वहीं, Apple Watch Ultra 4 की शुरुआती कीमत 799 डॉलर है। इन दोनों वियरेबल डिवाइसेज को आज यानी 9 सितंबर से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। इनकी सेल 18 सितंबर को आयोजित की जाएगी। भारत में Apple Watch Series 12 की कीमत 56,900 रुपये से शुरू होती है। वहीं, Apple Watch Ultra 4 की कीमत भारत में 1,09,900 रुपये से शुरू होगी।

Apple Watch Series 12

एप्पल की यह स्मार्टवॉच सीरीज दो डायल साइज 42mm और 46mm में आती है। इनमें एल्युमीनियम और टाइटेनियम के साथ-साथ सिरैमिक केस का ऑप्शन मिलता है। यह सीरीज डार्क ब्रॉन्ज, ब्लैक, लाइट गोल्ड और स्पेस ग्रे फिनिश में आती है। वहीं, इसके टाइटैनियम वेरिएंट में रेडिएंट गोल्ड और नेचुरल टाइटेनियम फिनिश मिलती है, जबकि सिरैमिक मॉडल को पर्ल व्हाइट और नाइट ब्लू कलर में खरीदा जा सकता है।

Image Source : APPLEएप्पल वॉच सीरीज 12

एप्पल वॉच सीरीज 12 में नए हेल्थ सेंसिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया है। इसमें ऑप्टिकल और इलेक्ट्रिकल हेल्थ सेंसर दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि इसमें पावर इफिशिएंट ग्रीन LED का इस्तेमाल किया गया है, जो हर 5 सेकेंड में हार्ट रेट मॉनिटर करता रहता है। इसमें दो HRV मेजमेंट्स- रिकवरी HRV और ओवरऑल HRV मिलते हैं।

इसके अलावा इसमें नए रेडिनेस स्कोर दिए गए हैं। यह WatchOS 27 के साथ आता है, जो AI फीचर्स से लैस है। इसमें एप्पल इंटेलिजेंस फीचर दिया गया है। साथ ही, यह सीरीज नए S11 चिपसेट पर काम करती है। कंपनी का दावा है कि इस स्मार्टवॉच सीरीज में 24 घंटे का बैटरीबैकअप मिलता है।

Apple Watch Ultra 4

एप्पल की इस प्रीमियम स्मार्टवॉच सीरीज को नेचुरल और ब्लैक टाइटैनियम कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा कंपनी ने नए ट्रेल लूप, अल्पाइन लूप और ओसन बैंड कलर  वेरिएंट में भी इसे पेश किया है। इसके साथ ट्रांसलूसेंट सिलिकन मटेरियल वाले बैंड मिलेंगे जिन्हें ट्रांसलूसेंट ग्रे, केल्प और ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीदे जा सकते हैं।

Apple Watch Ultra 4

Image Source : APPLEएप्पल वॉच अल्ट्रा

एप्पल की इस प्रीमियम स्मार्टवॉच सीरीज में भी नया S11 चिप दिया गया है। यह भी हेल्थ सेंसिंग सिस्टम से लैस है। इस वॉच में भी Apple Watch Series 12 की तरह एडवांस हेल्थ सेंसर्स दिए गए हैं। वॉच अल्ट्रा 4 में एप्पल का रीडिजाइन किया गया पेडोमीटर दिया गया है। यह स्मार्टवॉच 50 घंटे की बैटरी बैकअप के साथ आती है। इसे लो पावरमोड में 84 घंटे तक यूज किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें – एप्पल के पहले फोल्डेबल आईफोन का इंतजार खत्म, पेश हुआ iPhone Duo, मिलते हैं गजब के फीचर्स





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments