बालोतरा जिले की समदड़ी पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सप्लायर समेत दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 12 बोर बंदूक को जब्त किया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आया कि टोपीदार बंदूक शिकार करने के लिए उपयोग में ली जाने वाली थी। एसपी रमेश ने बताया- अवैध हथियारों की तस्करी रोकने के लिए स्पेशल अभियान चलाया जा रहा है। एएसपी हरफूल सिंह मीना और डीएसपी देरावरसिंह के सुपरविजन में समदड़ी थानाधिकारी नरपतदान के नेतृत्व में टीम बनाई गई। टीम को सूचना मिली कि मजल गांव में अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। इस पर पुलिस टीम ने मजल गांव में दबिश वहां से भूराराम उर्फ भरत पुत्र सोहनलाल निवासी ढींढस समदड़ी के कब्जे से एक अवैध टोपीदार बंदूक (12 बोर) जब्त की गई। उसके पास लाइसेंस और डॉक्यूमेंट नहीं पाए जाने पर भूराराम को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पूछताछ के बाद सप्लायर को दबोचा पुलिस ने आरोपी से पूछताछ करने पर अवैध हथियार महेंद्र पुत्र नाथूराम निवासी खेजडियाली समदड़ी से लाना बताया। इस पर पुलिस ने महेंद्र को पकड़कर पूछताछ की गई उसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। कार्रवाई में एएसआई दौलाराम, कांस्टेबल राज कुमार, लोकेश कुमार शामिल रहे।
Source link

