अलवर नगर निगम के सभी 65 वार्डों के चुनाव परिणाम सामने आ चुके हैं। जिसमें 28 पार्षद बीजेपी के जीते हैं। वहीं 23 पार्षद कांग्रेस के बने हैं। निर्दलीय 13 जीते हैं। एक बसपा का पार्षद बना है। अब आप यह जान सकते हैं कि किस वार्ड में कौन प्रत्याशी कितने वोट से जीता और उसने किसे हराया है। निगम के वार्ड 49 से सबसे अधिक वोट से बीजेपी प्रत्याशी अजय पूनिया 1604 वोट से जीते हैं। वहीं सबसे कम वोट से वार्ड 17 से कांग्रेस प्रत्याशी सुरभि सैनी केवल 8 वोट से जीती है। जिसने बीजेपी के पदमचंद को हराया है। वहीं वार्ड 59 से कांग्रेस प्रत्याशी श्रद्धा खंडेलवाल केवल 12 वोट से जीती हैं। पति-पत्नी चुनाव हारे, समधी समधन जीते निगम के वार्ड 23 व 28 से बीजेपी के दोनों प्रत्याशी हारे हैं। दोनों पति-पत्नी हैं। 23 से बीजेपी की प्रत्याशी सुमन चौधरी और 28 से सुमन के पति सीताराम चौधरी हैं। दोनों पहले पार्षद रह चुके हैं। लेकिन इस बार दोनों हार गए। वहीं वार्ड 38 से श्याम सुंदर यादव व वार्ड 61 सुनीता देवी दोनों बीजेपी के प्रत्याशी जीते हैं। दोनों समधी समधन हैं। परिणाम आने के बाद दोनों के कार्यालय पर खूब जश्न हुआ है।
Source link

