Tuesday, September 15, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशरायबरेली में 100 सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रस्ताव भेजा: सेफ सिटी...

रायबरेली में 100 सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रस्ताव भेजा: सेफ सिटी योजना के तहत 30 प्रमुख स्थानों पर लगेंगे, 99.66 लाख का बजट भेजा गया – Raebareli News




रायबरेली शहर को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए सेफ सिटी योजना के तहत बड़ा कदम उठाया गया है। शहर के 30 प्रमुख और संवेदनशील स्थानों पर 100 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए नगर पालिका प्रशासन ने 99.66 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार कर सरकार को मंजूरी के लिए भेजा है। बजट स्वीकृत होते ही कैमरे लगाने का काम शुरू किया जाएगा। नगर पालिका के जलकल परिसर में आधुनिक कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। यहां से शहर में लगे सभी कैमरों की लाइव निगरानी की जाएगी। कैमरों की रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखी जाएगी और किसी संदिग्ध गतिविधि, दुर्घटना या आपात स्थिति में तुरंत अलर्ट मिलेगा। इससे पुलिस और प्रशासन को समय रहते कार्रवाई करने में मदद मिलेगी। 30 प्रमुख जगहों पर लगेंगे 100 कैमरे सेफ सिटी योजना के तहत शहर के ऐसे स्थान चुने गए हैं, जहां सबसे ज्यादा भीड़ रहती है या सुरक्षा और ट्रैफिक की दृष्टि से ये इलाके महत्वपूर्ण हैं। इनमें रायबरेली विकास प्राधिकरण मोड़, एफजी कॉलेज चौराहा, डिग्री कॉलेज चौराहा, सब्जी मंडी, डबल फाटक अंडरपास, रेलवे स्टेशन बछरावां साइड, राजकीय कॉलोनी चौराहा, जहांगीराबाद पुल और त्रिपुला चौराहा शामिल हैं। इसके अलावा एम्स गेट, मंशा देवी मंदिर, मनकामनेश्वर मंदिर, सुल्तानपुर रोड स्थित हनुमान मंदिर, मधुबन क्रॉसिंग, राही बाईपास प्रवेश द्वार, डीएम आवास चौराहा और केपरगंज समेत अन्य प्रमुख स्थानों पर भी कैमरे लगाए जाएंगे।
कंट्रोल रूम से लाइव निगरानी नगर पालिका के जलकल परिसर में बनने वाले कंट्रोल रूम से सभी 100 कैमरों की लाइव निगरानी होगी। कैमरों की रिकॉर्डिंग भी सुरक्षित रखी जाएगी। किसी दुर्घटना, आपात स्थिति या संदिग्ध गतिविधि का पता चलने पर तत्काल जानकारी मिल सकेगी। इससे पुलिस और प्रशासन को मौके पर तेजी से पहुंचने और कार्रवाई करने में मदद मिलेगी। ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर भी नजर सीसीटीवी कैमरों का इस्तेमाल सिर्फ अपराध रोकने और ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए नहीं होगा। शहर में सड़क किनारे कचरा फेंकने और गंदगी फैलाने वालों पर भी नजर रखी जाएगी। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ चालान और जुर्माने की कार्रवाई की जा सकेगी। इसके अलावा डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की निगरानी में भी कैमरों की मदद ली जाएगी। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर भी रहेगा फोकस नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी स्वर्ण सिंह ने बताया कि सेफ सिटी योजना महिलाओं, बच्चों और आम नागरिकों की सुरक्षा के साथ ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने में प्रभावी साबित होगी। उन्होंने बताया कि सरकार से बजट को मंजूरी मिलते ही योजना पर काम शुरू कर दिया जाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments