सिद्धार्थनगर में बांसी पुलिस ने युवक पर चाकू से हमला करने के मामले में करीब तीन महीने से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जोगिया उदयपुर के सुपाराजा निवासी मिथिलेश यादव पुत्र विजय उर्फ झिनकू यादव के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी के दौरान तलाशी में उसके पास से एक अवैध चाकू भी मिला। आरोपी को कोर्ट भेज दिया गया है। शादी समारोह से लौटते समय हुआ था हमला घटना 23 जून 2026 की रात की है। इटवा थाना क्षेत्र के सेनुरी गांव निवासी अकबर अली शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। रात करीब दो बजे वह पेट्रोल लेने के लिए सुपा पेट्रोल पंप पहुंचे, लेकिन पंप बंद था। इसके बाद वह वापस लौटने लगे। आरोप है कि सुपा पुल के पास दो युवकों ने उन्हें रोक लिया और चाकू से हमला कर दिया। इसी दौरान वहां से एक मार्शल गाड़ी गुजरी, जिससे अकबर अली बच गए। घटना के बाद दोनों आरोपी पेट्रोल पंप की ओर भाग गए। बाद में उनकी पहचान मिथिलेश यादव और जितेंद्र के रूप में हुई। रानीगंज तिराहे के पास पकड़ा गया घटना के संबंध में 23 जून को ही बांसी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई गई थी। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। 16 और 17 सितंबर की दरमियानी रात रानीगंज तिराहे के पास सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मिथिलेश यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, तलाशी में उसके पास से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। इसके बाद उसके खिलाफ अवैध हथियार रखने के मामले में भी कार्रवाई की गई।
Source link
चाकू से हमले का आरोपी तीन महीने बाद गिरफ्तार: सिद्धार्थनगर में पेट्रोल पंप से लौटते वक्त हुआ था हमला, दूसरे आरोपी की तलाश – Siddharthnagar News
RELATED ARTICLES

