नीमच के जीरन क्षेत्र में तीन दिन से हो रही तेज बारिश के बाद रेतम नदी उफान पर है। कुंचडोद के पास काका साहब गाडगिल सागर बांध के 9 में से 7 गेट शुक्रवार शाम तक खोल दिए गए। पानी बढ़ने से मल्हारगढ़ से कुंचडोद-जीरन और नयाखेड़ा जाने वाले रास्ते की पुलिया डूब गई और मार्ग पर यातायात बंद हो गया। पुलिया डूबने से रास्ता बंद बांध से पानी छोड़े जाने के बाद रेतम नदी का जलस्तर बढ़ गया। नदी के तेज बहाव से पुलिया पूरी तरह पानी में डूब गई। इसके चलते मल्हारगढ़ से कुंचडोद-जीरन और नयाखेड़ा जाने वाले रास्ते पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति देखी सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार शत्रुघ्न चतुर्वेदी, हल्का पटवारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने जलस्तर और पुलिया की स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन ने लोगों से बहते पानी में रास्ता पार नहीं करने की अपील की है। गांवों में पुलिस की गश्त बढ़ाई सुरक्षा के लिए जीरन थाने के चार पुलिस जवान प्रभावित क्षेत्र में तैनात किए गए हैं। पुलिस चलदू, पलसोड़ा समेत नदी किनारे बसे आसपास के गांवों में लगातार गश्त कर रही है। बारिश जारी रही तो बढ़ सकता है जलस्तर क्षेत्र में बारिश का दौर जारी है। प्रशासन नदी और बांध के जलस्तर पर नजर रख रहा है। बारिश बढ़ने पर नदी का जलस्तर और बढ़ने की आशंका है।
Source link
जीरन में रेतम नदी उफान पर,बांध के 7 गेट खुले: नीमच में मल्हारगढ़-जीरन मार्ग ठप; पुलिया डूबी, गांवों में पुलिस गश्त तेज – Neemuch News
RELATED ARTICLES

